फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People ran for national unity in Run for Unity

Gurugram News: रन फॉर यूनिटी में राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़े लोग

Wed, 01 Nov 2023 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
People ran for national unity in Run for Unity
राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारियों, कर्मचारियों और शहरवासियों को दिलाई शपथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। देश के पहले उप प्रधानमंत्री व गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। मंडलायुक्त आरसी बीढान व उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित रन फॉर यूनिटी को मंडलायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रन फॉर यूनिटी में शहर के सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए आयोजित यह दौड़ शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेडियम में वापस आकर संपन्न हुई। मंडलायुक्त आरसी बीढान ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस को भारत की स्वतंत्रता और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले लोगों को स्मरण करने का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें राष्ट्र की एकता के लिए प्रतिबद्ध होने और एक भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में काम करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने देश के लोगों को एकता के सूत्र में पिरोते हुए नवभारत का निर्माण किया, जिसके लिए उन्हें भारत का लौह पुरुष भी कहा जाता है, राष्ट्र उनका सदैव ऋणी रहेगा। मंडलायुक्त ने कहा कि आज राष्ट्रीय एकता दौड़ पर हम सभी को किसी भी वाद से ऊपर उठकर नेशन फर्स्ट के साथ जुड़ना चाहिए। सरदार पटेल का जीवन व उनकी दूरदर्शिता व राष्ट्र-समर्पण सदैव युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करता रहेगा। उन्होंने कहा कि आज के दिन हमें उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को भी स्मरण करना चाहिए जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed