{"_id":"6510805353c04226db033154","slug":"people-raised-the-issue-of-cleanliness-before-the-mla-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-15075-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लोगों ने विधायक के समक्ष उठाया सफाई का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लोगों ने विधायक के समक्ष उठाया सफाई का मुद्दा
विज्ञापन
सुधीर सिंगला ने सुनी अर्जुन नगर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं
अधिकारियों को समस्याओं का समाधान कराने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के अर्जुन नगर क्षेत्र में रविवार को गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने लोगों की समस्याएं सुनीं। बातचीत के दौरान लोगों ने क्षेत्र में सफाई समेत कई मुद्दें उठाएं। समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों निर्देश भी दिए। विधायक ने क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि समस्याओं का जल्द से जल्द हो समाधान किया जाएगा।
विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि हमारे स्वस्थ रहने का तरीका स्वच्छता है। हमें अपने आसपास गंदगी फैलने से रोकनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों के परिसर में सफाई करके गंदगी को सड़कों पर फेंक देते हैं। स्वच्छता का मतलब यह नहीं हो सकता। स्वच्छता हमारी आदत होनी चाहिए। हमें निर्धारित स्थलों पर कूड़ा डालकर अच्छे नागरिक होने का परिचय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सीवरेज, सड़कों पर संबंधित एजेंसियों द्वारा काम किया जा रहा है। बरसात में टूटी सड़कों पर पैच वर्क हो रहा है। सीवरेज की मशीनों से सफाई करवाई जा रही है।
सुधीर सिंगला ने कहा कि हम ऐसे शहर में रहते हैं, जिसकी पूरी दुनिया में पहचान है। यहां की छवि को बेहतर बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। कोई भी ऐसा काम हमें नहीं करना चाहिए, जो कि हमारे शहर की साख को खराब करे। विधायक ने नगर निगम अधिकारियों को स्वच्छता पर भी अधिक ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध खत्ते अगर कहीं हों तो उन्हें बंद करवाया जाए। गंदगी के लिए स्थान निर्धारित हो। इस दौरान सुमेर सिंह तंवर, सीमा पाहुजा, मनोज गर्ग, राहुल हसीजा, विनोद वर्मा, सुरेश, कमल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।