{"_id":"669d82e436cc784d12021f94","slug":"people-protested-against-hsvps-decision-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-35368-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लोगों ने एचएसवीपी के निर्णय का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लोगों ने एचएसवीपी के निर्णय का किया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुशबू चौक के नजदीक विकसित जंगल, ग्रीन क्षेत्र को उजाड़ने से रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने डीएलएफ फेज एक गुरुग्राम फरीदाबाद रोड स्थित खुशबू चौक के नजदीक विकसित जंगल, ग्रीन क्षेत्र को उजाड़ने की तैयारी कर ली हैं। यहां हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा लेक फोरेस्ट को अहाता के साथ वाइन शॉप की साइट की स्वीकृत दी गई हैं। इसके साथ लगती हुई जमीन पर जीएमडीए के साथ मिलकर जंगल क्षेत्र विकसित किया गया हैं और बिल्कुल साथ ही डीएलएफ फेज एक का रिहायशी इलाका लगता हैं जहां करीब पांच हजार से अधिक परिवार रहते हैं।
इस स्वीकृति के विरोध में स्थानीय निवासियों ने साइट के बाहर नो वाइन शॉप के बोर्ड लगा दिए है। इसके अलावा डीएलएफ कुतुब एन्क्लेव आरडब्ल्यूए की तरफ से उपायुक्त गुरुग्राम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक, संपदा अधिकारी टू, उपायुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग को पत्र लिखकर शराब के ठेको को रद्द करने की मांग की है। आरडब्ल्यूए ने अल्टीमेटम दिया गया है कि यदि ठेका रद्द नहीं किया तो निवासी धरने पर बैठ जाएंगे।
डीएलएफ कुतुब एन्क्लेव आरडब्ल्यूए द्वारा लिखे गए पत्र के अनुसार यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में शराब का ठेका प्रस्तावित किया गया है। कुछ साल पहले भी इसी क्षेत्र में शराब का ठेका आवंटित किया गया था जिससे निवासियों में व्यापक विरोध हुआ। प्रदर्शन के बाद विभाग ने यहां से ठेका हटा दिया। इसके बाद भी ठेका खोलने का प्रयास किया गया लेकिन निवासियों ने लगातार विरोध किया। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने निवासियों को आश्वस्त किया कि भविष्य में ऐसी गतिविधि शुरू नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
डीएलएफ फेज एक निवासी रविंद्र सिंह, ए-ब्लाक आरडब्ल्यूए अध्यक्ष आदित्य एंडले, एच-ब्लाक आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राहुल चंदोला, डी-ब्लाक निवासी पुनीत कुमार का कहना है कि प्रस्तावित शराब के ठेके के पास का वन क्षेत्र, डेढ़ किलोमीटर लंबी ग्रीन बेल्ट स्थानीय कालोनी के बुजुर्ग, महिला निवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र है। शराब का ठेका खुलने से हरे भरे क्षेत्र में प्रदूषण और अतिक्रमण पसरेगा। ठेके की साइट के ठीक सामने एक ग्रुप हाउसिंग सोसायटी और एक बड़ा रिहायशी क्षेत्र है। ठेके की वजह से यहां पर खुले में शराब पीने, गंदगी फैलने की समस्या से निवासियों को परेशानी होगी। इस संबंध में संपदा अधिकारी टू बेलीना राणा से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने न तो फोन उठाया और न ही व्हाटसएप मैसेज का कोई जवाब दिया।
यहां के निवासी इस क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों को खोलने का लगातार विरोध कर रहे है। इससे पहले भी इसी क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर पेट्रोल पंप का आवंटन किया गया जिसके विरुद्ध आरडब्ल्यूए ने याचिका दायर की। इसमें एक मामला पंजाब एवं हरियाणा न्यायालय में विचाराधीन है और दूसरे मामले में एनजीटी ने इस साइट को शिफ्ट करने के आदेश दिए थे।