{"_id":"6647db788daa0dfa9b0066c4","slug":"people-demonstrated-against-construction-work-at-night-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-31094-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रात में निर्माण कार्य के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रात में निर्माण कार्य के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सेक्टर 79 स्थित मैप्सको माउंटविले सोसाइटी में नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा है काम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-79 स्थित मैपस्को माउंटविले सोसाइटी की महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने मिलकर सोसाइटी में रात के वक्त चल रहे निर्माण कार्य के खिलाफ बृहस्पतिवार की रात विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सोसाइटी में एक नए टावर का निर्माण हो रहा है और पिछले एक महीने से उस निर्माण स्थल पर देर रात तक काम चलता रहता है।
इससे निवासियों की नींद में खलल पड़ रही थी। इसको लेकर लोगों ने पहले बिल्डर प्रबंधन को सूचित किया था मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके पहले लोगों ने एक दिन रात के वक्त इलाके के थाने में पहुंच कर शिकायत की थी। इसके बाद भी देर रात तक निर्माण का काम बंद नहीं हुआ। निवासियों की मांग थी कि शाम छह बजे के बाद निर्माण कार्य बंद कर दिया जाए।
सोसाइटी के पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह और वर्तमान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुमित दुग्गल ने बताया कि बिल्डर प्रबंधन तर्क दे रहे थे कि उन्हें निर्धारित समय पर फ्लैट खरीदारों को सौंपने हैं, इसलिए रात के वक्त काम जरूरी है। उनपर कई शिकायतों और जुर्माना लगाए जाने के बाद भी निर्माण नहीं रुका। माउंटविले सोसाइटी के अलावा आसपास की दूसरी सोसाइटियों गोदरेज आरिया, गोदरेज 101, सुपरटेक अराविले आदि सोसाइटियों के लोग भी इससे परेशान हैं। इसको लेकर कई बार मध्य रात्रि के वक्त लोगों ने पुलिस को कॉल किया था। लिखित शिकायत दी थी मगर निर्माण कार्य नहीं रुका।
विज्ञापन
माउंटविले सोसाइटी से ही निर्माण स्थल को बिजली जा रही थी। शोर शराबे से बचने के लिए रात के वक्त लोगों ने निर्माण कार्य स्थल की बिजली का कनेक्शन काट दिया मगर बिल्डर प्रबंधन से जेनरेटर लगाकर काम चालू कर दिया। बृहस्पतिवार की रात आठ बजे लोगों ने पुलिस को सूचित किया। एक घंटे बाद पुलिस आई। प्रदर्शनकारियों के समक्ष पुलिस ने बिल्डर के ठेकेदार से यह वादा लिया कि अब से शाम छह बजे के बाद निर्माण काम नहीं होगा।