फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People beat up the accused carrying banned meat and informed the police

Gurugram News: प्रतिबंधित मांस ले जा रहे आरोपी को लोगों ने पीट कर पुलिस को दी सूचना

Wed, 05 Mar 2025 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
People beat up the accused carrying banned meat and informed the police
पुलिस ने मौके से आरोपी को बाइक और प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। पुलिस और प्रशासन की ओर से लगातार जिले में अपराध और नशे के रोकथाम को लेकर मुहिम चलाई जा रही है, लेकिन कुछ लोग लगातार पुलिस प्रशासन की आंखों में धूल झोंकते हुए प्रतिबंधित मांस को बेचने का कारोबार कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को प्रतिबंधित मांस और बाइक सहित स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को काबू किया। लोंगों ने पहले खुद उसकी पिटाई की फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दिल्ली मुंबई हाईवे कोलगावं पुल के नीचे से घायल आरोपी असलम पुत्र इसराईल निवासी अगोन को बाइक और प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे गांव कोलगांव के पुल के नीचे बाइक सहित एक शख्स गोमांस लेकर सप्लाई करने के लिए ले जा रहा था । लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची तो वहां एक बिना नंबर की बाइक, जमीन पर गोमांस से भरी हुई बोरी व एक घायल शख्स मिला। घायल आरोपी की पहचान असलम पुत्र इसराईल निवासी अगोन के रूप में हुई। उसने बताया कि मंगलवार सुबह उसने दो-तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर कोलगांव पहाड़ में गोकशी की और गोमांस को बोरी में भरकर बाइक से बेचने के लिए गांव अगोन आ रहा था। इसी दौरान करीब सुबह 8 बजे दिल्ली मुंबई हाईवे कोलगांव के पुल के नीचे पहुंचा तो 4-5 व्यक्तियों ने उसकी बाइक को रुकवा लिया और उसके साथ मारपीट की। आरोपी के अनुसार मारपीट के बाद वह लोग उसे वहीं छोड़ कर चले गए। वह उनका नाम नहीं जानता सामने आने पर पहचान सकता है। पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया और उसके मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed