फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People affected by the power crisis submitted a memorandum to the SDO.

Gurugram News: बिजली संकट से परेशान लोगों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

Fri, 03 Jul 2026 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
People affected by the power crisis submitted a memorandum to the SDO.
न्यू पालम विहार में पिछले समय से बनी हुई है समस्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

न्यू गुरुग्राम। न्यू पालम विहार में पिछले लंबे समय से बिजली समस्या से परेशान निवासियों ने बिजली कार्यालय पहुंचकर एसडीओ परमार से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। इस समय सैकड़ों की संख्या में निवासी, पूर्व पार्षद व जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषिराज राणा उपस्थित रहे। लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, विद्यार्थियों और कामकाजी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

निवासियों ने बताया कि न्यू पालम विहार में रोजाना कई बार बिजली कट लग रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक दिन में करीब 100 बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों ने बिजली विभाग के कुछ कर्मचारियों की कथित लापरवाही की शिकायत भी एसडीओ के समक्ष रखी।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद ऋषिराज राणा ने कहा कि न्यू पालम विहार के निवासी लंबे समय से बिजली की बदहाल व्यवस्था से जूझ रहे हैं। विभाग से मांग की कि बिजली आपूर्ति का जल्द से जल्द सुधार किया जाए। निवासियों को राहत देने के लिए प्रभावी और स्थायी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ परमार ने सभी शिकायतों को गंभीरता और शांतिपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि बरसात के मौसम को देखते हुए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की जाएगी। आगामी एक वर्ष के भीतर न्यू पालम विहार इलाके में बिजली वितरण प्रणाली को आधुनिक बनाते हुए पूरे क्षेत्र की बिजली लाइनों को अंडरग्राउंड करने का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर ऋषिराज राणा, किरण कांडपाल, बबली, सविता, निरंजन, मनीष राणा, सुशील, गौरव समेत अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed