फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pedestrian crossings and Foot Over Bridges (FOBs) will be repaired.

Gurugram News: पैदल पारपथ और एफओबी की कराई जाएगी मरम्मत

Wed, 09 Sep 2026 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Pedestrian crossings and Foot Over Bridges (FOBs) will be repaired.
दिल्ली जयपूर हाईवे पर बना फुटऔवर ब्रिज। संवाद
दिल्ली के धोला कुआं से गुरुग्राम के खेड़कीदौला तक होगा मरम्मत का काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एनएचएआई दिल्ली के धौला कुआं से गुरुग्राम के खेड़कीदौला तक दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर बने तीन भूमिगत पैदल पारपथ और करीब 16 फुटओवर ब्रिज (एफओबी) की मरम्मत कराएगी। सुधार कार्य के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से जल्द ही टेंडर जारी करने की योजना है। कई एफओबी और भूमिगत पैदल पारपथ काफी पुराने हो चुके हैं और उनमें मरम्मत कराने की दरकार है।
दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर धौला कुआं से खेड़कीदौला तक का हिस्सा दिल्ली व गुरुग्राम को जोड़ने वाली मुख्य लाइफलाइन है। जहां रोजाना लाखों वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही होती है। हाईवे के एक ओर से दूसरी ओर जाने वाले पैदल राहगीरों के लिए यह एफओबी व पैदल पारपथ बनाए गए हैं। इनमें से कई एफओबी व पैदल पारपथ की हालत खराब है। इस कारण कई लोग इन भूमिगत पैदल पारपथ से न जाकर हाईवे की मुख्य लेन को पार करते हुए निकलने का प्रयास करते हैं, जिससे उनके दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमिगत पैदल पारपथ (सबवे) और एफओबी की मरम्मत का काम कराया जाएगा। जल्द ही टेंडर संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। एनएचएआई की टीम इन सबवे और एफओबी का निरीक्षण भी कर रही है। - योगेश तिलक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article