{"_id":"6a68b2807199ba77b80834c5","slug":"patrolling-increased-on-ncr-canal-irrigation-department-also-on-patrol-along-with-police-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95992-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एनसीआर नहर पर पेट्रोलिंग बढ़ी, पुलिस के साथ सिंचाई विभाग भी गश्त पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एनसीआर नहर पर पेट्रोलिंग बढ़ी, पुलिस के साथ सिंचाई विभाग भी गश्त पर
विज्ञापन
पानी की चोरी रोकने के लिए सुरक्षा कड़ी, हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से कर्मचारियों में नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एनसीआर नहर से पानी की चोरी रोकने गई टीम पर हुए हमले की हालिया घटना के बाद सिंचाई विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अब नहर पर दिन-रात पुलिस के साथ संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग की जा रही है, ताकि पानी की चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि एनसीआर नहर पर पुलिस के सहयोग से नियमित गश्त की जा रही है। पेट्रोलिंग के दौरान सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल नहर अपनी पूरी क्षमता से संचालित हो रही है। 23 जुलाई को एसडीओ यशपाल, जेई सौरभ, चालक और दो बेलदार नरेश व मोहन नियमित निरीक्षण के लिए एनसीआर नहर पर गए थे। इस दौरान टीम ने दो ट्रैक्टरों के माध्यम से नहर से पानी चोरी करते हुए कुछ लोगों को पकड़ा था। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने विभागीय टीम पर हमला कर दिया। मामले में झज्जर जिले की मांडौठी पुलिस चौकी में केस दर्ज किया गया है।
घटना के बाद सिंचाई विभाग के कर्मचारियों में भय और नाराजगी का माहौल है। कर्मचारियों का कहना है कि जानलेवा हमले के बावजूद अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों के खुलेआम घूमने से कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना है, जिससे नहर की नियमित पेट्रोलिंग भी प्रभावित हो सकती है। उनका कहना है कि झज्जर पुलिस को जल्द नामजद आरोपियों को काबू करना चाहिए। एनसीआर नहर के माध्यम से सोनीपत के ककरोई से पानी लाकर गुरुग्राम सहित कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। ऐसे में नहर की सुरक्षा और निर्बाध संचालन बेहद महत्वपूर्ण है।