फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pataudi farmers are troubled by the shortage of seeds.

Gurugram News: बीज की किल्लत से परेशान पटौदी के किसान

Thu, 30 Oct 2025 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
Pataudi farmers are troubled by the shortage of seeds.
किसानों ने कहा, लगातार बीज की अनुपलब्धता ने बढ़ाई उनकी चिंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटौदी में हरियाणा बीज विकास निगम लिमिटेड के बीज बिक्री केंद्र हेलीमंडी पर पिछले चार दिन से गेहूं के बीज की सप्लाई न होने से क्षेत्र के किसान काफी परेशान हैं। किसानों का कहना है कि वे बार-बार केंद्र पर आकर गेहूं के बीज लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बीज उपलब्ध नहीं होने के कारण उनकी उम्मीदें टूट रही हैं। केंद्र पर चस्पा सूचना में यह साफ तौर पर लिखा है कि गेहूं के बीज समाप्त हो चुके हैं, जिससे किसानों को अपनी तैयारियों में बड़ी बाधा आ रही है।
पटौदी के किसानों अमृत कुमार, विजय पहलवान, हरिओम यादव और होशियार यादव ने बताया कि गेहूं की बुवाई के लिए बेहतर गुणवत्ता वाले बीजों की आवश्यकता है, लेकिन लगातार बीज की अनुपलब्धता ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है। उनका कहना है कि गेहूं की फसल के लिए समय पर बीज न मिलना उनकी आय और फसल सुरक्षा दोनों के लिए गंभीर समस्या पैदा कर रहा है।
विज्ञापन




हरियाणा बीज विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. महाबीर सिंह लखेरा ने बताया कि हिसार, टोहाना एवं सिरसा यूनिट से ट्रांसपोर्ट की समस्या के कारण बीज की सप्लाई पटौदी क्षेत्र में बाधित हुई है। यह समस्या मुख्यालय के अधिकारियों को बार-बार बताई जा चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही यह समस्या दूर कर दी जाएगी और हेलीमंडी सहित क्षेत्र के सभी बीज बिक्री केंद्रों पर गेहूं के बीज की सप्लाई फिर से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed