फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Passing more than a hundred resolutions in G-20 conference is a big achievement: Rao

जी-20 सम्मेलन में सौ से अधिक प्रस्ताव पास होना बड़ी उपलब्धि : राव

Wed, 13 Sep 2023 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Passing more than a hundred resolutions in G-20 conference is a big achievement: Rao
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटौदी। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा है कि अभी हाल ही में दिल्ली में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन में एक सौ से अधिक प्रस्ताव पास हो पाए हैं, जोकि देश के लिए बहुत ही बड़ी उपलब्धि है। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह नगरपरिषद पटौदी मंडी सलाहकार समिति अध्यक्ष सुरेश यादव के चाचा एवं पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन रामहेर यादव के निधन पर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे।

बाद में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि विपक्षी दल तो बेवजह सवाल उठाते हैं जोकि निराधार हैं। उन्होंने बताया कि मनेठी में बनाए जाने वाले एम्स का शिलान्यास एक-दो माह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। 23 सितंबर को शिलान्यास का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। इस अवसर पर पटौदी मंडी नगर परिषद की सलाहकार समिति के अध्यक्ष सुरेश यादव, पूर्व जिला परिषद वीरेंद्र नंबरदार हबलू,जिला पार्षद यशपाल चौहान, ओम प्रकाश यादव,नरेश जीवड़ा, विक्रांत चौहान,संजीव जनौला, संदीप लोकरा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed