फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Passengers will get cold water while traveling in roadways buses.

Gurugram News: रोडवेज बसों में सफर के दौरान यात्रियों को मिलेगा ठंडा पानी

Wed, 19 Jun 2024 05:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Passengers will get cold water while traveling in roadways buses.
गुरुग्राम डिपो प्रबंधन की ओर से खरीदे जाएंगे पानी के 200 कैंपर
विज्ञापन

अड्डे से बस रवाना होने से पहले ही भरकर रखे जाएंगे कैंपर
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रोडवेज बसों में सफर करने के दौरान अब यात्रियों को प्यास बुझाने के लिए ठंडा पानी मिलेगा। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने गर्मी के मौसम में यात्रियों के लिए सभी रोडवेज बसों में ठंडे पानी की व्यवस्था करने का फैसला लिया है। गुरुग्राम बस डिपो की बसों में पानी की व्यवस्था करने के लिए 200 कैंपर खरीदे जाएंगे। बस अड्डे से रवाना होने से पहले इन कैंपरों को रोडवेज कर्मचारी भरकर रखेंगे।
परिवहन निदेशालय ने प्रदेश के सभी डिपो महाप्रबंधकों को पत्र जारी कर यात्रियों के लिए बसों में पीने के लिए ठंडे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग के इस फैसले से यात्रियों को अब सफर के दौरान प्यास लगने पर पानी की बोतल खरीदकर अपनी प्यास नहीं बुझानी पड़ेगी।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में सफर करते समय प्यास लगने पर महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को अधिक परेशानी सहनी पड़ती है। लंबे रूटों पर यह समस्या अधिक देखने को मिलती है। हालांकि कई बसों में चालक-परिचालक द्वारा पानी का कैंपर रखा जाता है ताकि सफर के दौरान कोई यात्री प्यास लगने पर पानी पी सके। वहीं, सड़कों किनारे लगे हैंडपंप पर भी चालक रोडवेज बसों को रोक लेते हैं, ताकि यात्री अपनी प्यास बुझा सके। लेकिन सभी रूटों पर यह संभव नहीं हो पाता और यात्रियों को बोतल खरीदकर अपनी प्यास बुझानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा व पड़ोसी राज्यों में पिछले कुछ समय से भयंकर गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री का आंकड़ा पार कर चुका है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहले अभी अगले तीन दिन तक हीटवेव से राहत की उम्मीद भी नहीं है। ऐसे में हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के इस निर्णय से यात्रियों को गर्मी में प्यास बुझाने में राहत मिलेगी।

----

वर्जन

हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की ओर से दिशा-निर्देश जारी हुए हैं। गुरुग्राम डिपो की बसों के लिए 200 कैंपर खरीदे जा रहे हैं। रोडवेज बसों में सफर के दौरान यात्रियों के लिए पीने का पानी उपलब्ध रहे, इसके लिए चालकों-परिचालकों को निर्देश दिए जाएंगे। - प्रदीप कुमार अहलावत, महाप्रबंधक, गुरुग्राम डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article