फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Parks are deteriorating due to the neglect of the Municipal Corporation

Gurugram News: नगर निगम की अनदेखी के कारण बदहाल हो रहे पार्क

Mon, 23 Jan 2023 04:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:46 PM IST
विज्ञापन
Parks are deteriorating due to the neglect of the Municipal Corporation
फोटो- 7
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-7 स्थित पार्क नगर निगम की लापरवाही के कारण कूड़ादान बन गए हैं। जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इससे पार्क आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है।
महानगर के पार्कों की बदहाली को लेकर गुरुग्राम नगर निगम संजीदा नहीं है। सेक्टर-7 स्थित पार्कों में बच्चे कूड़े के ढेर के बीच खेलने को मजबूर हैं। हालात यह हैं कि पार्क में गंदगी की भरमार है। इसके अलावा पार्क में लाइट की सुविधा भी नहीं है। सूरज ढलते ही अराजक तत्वों का डर बढ़ जाता है। स्थानीय लोग बताते हैं कि पार्क में घास तक नहीं है। कई लोगों ने पार्क में गार्ड की तैनाती और व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए नगर निगम से शिकायत की है, लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसके कारण पार्क आने वाले लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-7 निवासी केके आहूजा ने बताया कि नगर निगम कर्मचारी समय से कचरे का उठान नहीं करते, जिससे पार्क बदहाली का शिकार हो गए हैं। बीते लंबे समय से सेक्टर के पार्कों की यही हालत है। कई बार नगर निगम अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई है, लेकिन को कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed