{"_id":"69380db8cf33e55c2705b66b","slug":"park-becomes-parkingdemand-to-ban-entry-of-vehicles-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-74089-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पार्क बना पार्किंग...वाहनों के प्रवेश पर रोक की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पार्क बना पार्किंग...वाहनों के प्रवेश पर रोक की मांग
विज्ञापन
सुभाष चौक पर बना पार्क बदहाल, घास है लेकिन रखरखाव नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सुभाष चौक पर बना पार्क बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। जिस पार्क को इलाके में हरियाली बढ़ाने और स्थानीय लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया था, आज वह अपनी पहचान ही खोता जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार पार्क में न तो घास बची है और न ही कोई रखरखाव नजर आता है। पार्क में जगह-जगह मिट्टी और गड्ढे बने हुए हैं, जिन पर लोग अपने वाहन खड़ा कर देते हैं। हालात ऐसे हैं कि पहली नजर में इस स्थान को पार्क समझना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय निवासी महिमा पॉल ने बताया कि पार्क में लगातार ऑटो और बाइकों की पार्किंग होने से इसकी सुंदरता पूरी तरह खत्म हो गई है। निर्धारित पार्किंग स्थल की कमी का खामियाजा आम लोगों व पार्क की हरियाली को भुगतना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद से मांग की है कि पार्क में वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई जाए और उसकी उचित देखरेख की जाए, ताकि बादशाहपुर के इस छोटे से हरित क्षेत्र को फिर से संवारकर उपयोग में लाया जा सके।