फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Parents will now be able to keep an eye on their children's studies.

Gurugram News: अब बच्चों की पढ़ाई पर नजर रख सकेंगे अभिभावक

Sat, 26 Sep 2026 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Parents will now be able to keep an eye on their children's studies.
निपुण पैरेंट एप से अभिभावकों को जोड़ा गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में शनिवार को विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभिभावकों को निपुण पैरेंट एप से जोड़ा गया, ताकि वे घर बैठे बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी गतिविधियों में भाग ले सकें और उनके सीखने के स्तर पर नजर रख सकें।
पीटीएम में शिक्षकों ने अभिभावकों को एप डाउनलोड करवाकर लॉगिन कराया। उन्हें एप के ‘लर्न विद फन’ भाग की जानकारी दी गई, जिसके माध्यम से बच्चे घर पर भी खेल-खेल में पढ़ाई से जुड़ी गतिविधियां कर सकते हैं। विद्यालयों में एप का क्यूआर कोड भी लगाया गया। इसके अलावा अभिभावकों को निपुण हरियाणा पैरेंट वाट्सऐप चैनल से जोड़ा गया, जहां पढ़ाई से संबंधित गतिविधियां और क्यू कार्ड साझा किए जाएंगे।
विज्ञापन



बैठक में विद्यार्थियों के आवधिक मूल्यांकन-1 के परिणाम अभिभावकों के साथ साझा किए गए। शिक्षकों ने बच्चों की पढ़ाई में जिन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है, उसकी जानकारी दी। इसके साथ ही अगले 90 दिनों तक चलने वाले उपचारात्मक शिक्षण कार्यक्रम के बारे में बताया गया। अभिभावकों को समझाया गया कि वे घर पर बच्चों को पढ़ाई के लिए समय देकर स्कूल में कराई जा रही गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल में मनाया सितंबर में जन्मे बच्चों का जन्मदिन
विशेष पीटीएम के दौरान सितंबर में जन्मे बालवाटिका-2 और कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों का सामूहिक जन्मदिन भी मनाया गया। तिथि भोजन कार्यक्रम के तहत आयोजित इस गतिविधि में स्कूल से जुड़े आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को भी शामिल किया गया। साथ ही अभिभावकों को लाडो लक्ष्मी योजना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed