फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Parents made aware to understand the feelings of children

Gurugram News: बच्चों की भावना समझने के लिए अभिभावकों को किया जागरूक

Sat, 09 Sep 2023 06:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 06:35 PM IST
विज्ञापन
Parents made aware to understand the feelings of children
बच्चों की भावना समझने के लिए अभिभावकों को किया जागरूक
विज्ञापन

-कार्यशाला में बच्चों को समझने की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित यूरो इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावकों को बच्चों की भावना समझने के प्रति जागरूक किया गया। शनिवार को यह कार्यशाला संयोजक मदन साहनी द्वारा प्रस्तुत की गई। उन्होंने बताया कि हर बच्चे के अंदर बहुत कुछ होता है, पर वह बताता नहीं है। वह क्यों नहीं बताता उस बात को जानने की कोशिश करनी होगी। बच्चे के अंदर प्रतिभा होती है, हमें सिर्फ उसे खोजना है।

मदन साहनी ने बताया कि बच्चा एक बीज के समान होता है। अगर बीज को सही वातावरण मिले तो एक बीज से अनेक बीज बन सकते हैं। हमें बच्चे के अंदर की प्रतिभा को बाहर निकालना है, उसे दबाना नहीं है। अभिभावकों को बच्चों के साथ माता-पिता ही बनने की जरूरत है, उन्हें अध्यापक बनने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अध्यापक तो बहुत मिल जाते हैं, परंतु माता-पिता एक ही होते हैं। अध्यापक बदले जा सकते हैं, लेकिन माता पिता नहीं।
विज्ञापन

माता-पिता भी अध्यापक की तरह व्यवहार करेंगे तो बच्चे अपने माता-पिता से अपने मन की बात नहीं कह सकेंगे। उन्होंने अनेक उदाहरणों द्वारा माता-पिता को बच्चों के बारे में बताया कि बढ़ती उम्र के साथ साथ उनके भावनाओं का भी ध्यान रखना चाहिए, ताकि वो आपसे खुल कर बात करें डरकर नहीं। कार्यशाला में प्रधानाचार्या नवीना दास सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed