{"_id":"628e70445e27f814135a5d95","slug":"papa-has-got-a-head-injury-the-young-man-entered-the-house-saying-absconded-with-cash-and-jewelry-gurgaon-news-noi6504926187","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को बंधक बनाकर एक लाख की नकदी और जेवर लूटकर फरार हुआ बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को बंधक बनाकर एक लाख की नकदी और जेवर लूटकर फरार हुआ बदमाश
विज्ञापन

या
पापा के सिर में लग गई है चोट, कहकर घर में घुसा युवक, नकदी-जेवर लेकर हुआ फरार
-------------------
- दंपति गया था ड्यूटी, घर पर छोटे भाई के साथ थी
- बदमाश ने बच्चों से कहा था कि तुम्हारे पापा के सिर में लग गई है चोट
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गांव झाड़सा में एक युवक ने घर में सो रहे एक युवती व बच्चों को चाकू की नोक पर पहले बंधक बना लिया। फिर घर से एक लाख रुपये व जेवर लूूटकर फरार हो गया। बदमाश ने घर में घुसने के लिए बच्चों से बहाना बनाया था कि उनके पिता के सिर में चोट लग गई है। वारदात के दौरान उनके माता-पिता दोनों ड्यूटी पर थे। झाड़सा चौकी की पुलिस पीड़िता की शिकायत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
मूलरूप से राजस्थान के अलवर निवासी सुनीता ने बताया कि वह और उसके पति दोनों एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वह झाड़सा गांव में किराए के मकान में रहते हैं। 21 मई की सुबह दोनों पति-पत्नी ड्यूटी पर गए थे। घर में 18 साल की उनकी बेटी व छह साल का बेटा था। दोपहर के समय दोनों घर में सो रहे थे। तभी एक युवक आया और दरवाजा खटखटा कर बच्चों से कहा कि उनके पापा के सिर में चोट लग गई है। यह सुनते ही बेटी ने घबराकर दरवाजा खोल दिया और कारण पूछने लगी। तभी युवक घर के अंदर घुस गया। उसने दरवाजा बंद कर दिया। अंदर आते ही युवक ने चाकू निकालकर दोनों को बंधक बना लिया। फिर चाकू की नोक पर घर में रखे एक लाख रुपये और जेवर लेकर फरार हो गया। सुनीता के अनुसार युवक के जाने के बाद बेटी ने फोन पर सारी जानकारी दी। यह सुनकर उनके होश उड़ गए और दोनों पति-पत्नी घर पहुंचे। झाड़सा पुलिस चौकी की पुलिस पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
--------
दुर्गेश झा..संवाद।