फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Painting will start from today for the painting which is stuck in the obstacle

Gurugram News: स्नातकोत्तर में बची हुई सीटों के लिए आज से शुरू होगी काउंसलिंग

Mon, 04 Aug 2025 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Painting will start from today for the painting which is stuck in the obstacle
जिले में छह कॉलेजों में 50 प्रतिशत भी नहीं भरी सीटें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के छह स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में प्रथम वर्ष के दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया व दस्तावेज जांच का कार्य पूरा होने के बाद मेरिट जारी कर दी गई है। सोमवार को मेरिट लिस्ट के तहत दाखिला लेने का आखिरी दिन था। स्नातकोत्तर में बची हुई रिक्त सीटों के लिए मंगलवार से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
इस प्रक्रिया में विद्यार्थी रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकते हैं। इस दौरान रोजाना नई मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। वहीं, छह अगस्त को पंजीकरण और आवेदन पत्र के संपादन के लिए ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल को फिर से खोला जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सभी छह कॉलेजों में हालत यह है कि अब तक 50 प्रतिशत भी स्नातकोत्तर की सीटें नहीं भर पाई हैं। कॉलेज प्रशासन की मानें तो स्नातकोत्तर में दाखिले लेने के लिए स्नातक की मार्कशीट की आवश्यकता होती है। वर्तमान में कुछ स्नातक के विषयों में परिणाम जारी न होने से विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर में दाखिले लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बार जिले के छह स्नातकोत्तर कॉलेजों में कुल 1,398 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया जारी है। कॉलेज प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से समय पर दाखिला प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन
कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया जारी है कुछ विषयों में स्नातक का परिणाम जारी न होने से दाखिला देने में परेशानी आ रही है। इसके लिए दूसरे विकल्प के जरिये दाखिला देने की कोशिश की जा रही है। -- सोनिका, नोडल अधिकारी, द्रोणाचार्य काॅलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed