{"_id":"60d61aaa8ebc3e2ff55cee97","slug":"orporation-run-bulldozer-on-illegal-construction-gurgaon-news-noi589805515","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम ने अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम ने अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर
विज्ञापन
गुरुग्राम। अतिक्रमण व अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम गुरुग्राम ने शुक्रवार को गांव बालियावास में लगभग 70 एकड़ जमीन पर तोड़फोड़ अभियान चलाते हुए अवैध कब्जों से मुक्त कर दिया। जमीन को कब्जामुक्त करवाने के बाद अधिकारियों ने मौके पर नगर निगम गुरूग्राम की मलकियत संबंधी बोर्ड भी लगा दिया।
कार्रवाई के दौरान लोगों के विरोध का सामना करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। गांव बलियावास की भूमि को अतिक्रमणमुक्त करवाने के लिए पिछले काफी समय से निगम अधिकारी योजना बना रहे थे, जिसे शुक्रवार को साकार किया गया। जोन-3 क्षेत्र के सहायक अभियंता (इनफोर्समेंट) अजय शर्मा अपनी टीम को लेकर 5 बुलडोजर व भारी पुलिस के साथ गांव बालियावास पहुंचे। निगम की करीब 70 एकड़ जमीन पर लोगों ने क्रिकेट, फुटबॉल ग्राउंड व स्पोर्ट्स अकादमी बनाकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। लोगों ने चारदीवारी भी बना ली थी।
150 पुलिसकर्मी रहे मौजूद
टीम ने बुवडोजर की मदद से सभी अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। टीम में कनिष्ठ अभियंता मंदीप, पटवारी सुनील यादव व 150 पुलिसकर्मी मौजूद रहे। जमीन को कब्जामुक्त करवाकर मौके पर ही बागवानी शाखा के कर्मचारियों ने पौधरोपण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
लक्ष्मण विहार में भी की गई तोड़फोड़
वहीं दूसरी ओर जोन-1 क्षेत्र के सहायक अभियंता (इनफोर्समेंट) हितेष दहिया व कनिष्ठ अभियंता राजकुमार की टीम ने लक्ष्मण विहार में अनधिकृत निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। सहायक अभियंता के अनुसार लक्ष्मण विहार फेज-2 में आरके एन्क्लेव सोसाइटी में एक व्यक्ति लगभग 200 वर्ग गर्ज भूमि पर अनधिकृत रूप से भवन निर्माण कर रहा था। टीम ने मौके पर पहुंचकर अनधिकृत निर्माण कार्यों को धराशायी कर दिया। इसके साथ ही टीम ने आसपास के क्षेत्र में घरों के सामने अवैध रूप से बनाए गए रैंप आदि भी तोड़ डाले।