{"_id":"64bac391539cb1ce5802e844","slug":"operators-fingers-were-cut-due-to-hand-getting-stuck-in-the-machine-case-registered-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-10304-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मशीन में हाथ फंसने से आपरेटर की अंगुलियां कटी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मशीन में हाथ फंसने से आपरेटर की अंगुलियां कटी, केस दर्ज
विज्ञापन
सुपरवाइजर के दबाव में करना पड़ा खराब मशीन पर काम
पीड़ित की शिकायत पर प्रोडक्शन सुपरवाइजर के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मारुति कंपनी के लिए पार्ट बनाने वाली कंपनी में काम के दौरान मशीन में हाथ फंसने से आपरेटर की अंगुलियां कट गई है। पीड़ित का कहना है कि मशीन खराब थी। जिस पर उसने काम करने से मना कर दिया था। इसके बावजूद सुपरवाइजर ने उस पर दबाव बनाया। सेक्टर दस थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर प्रोडक्शन सुपरवाइजर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार यूपी के संभल का रहने वाला बबलू वजीरपुर के पास किराये पर रहता है। उसने अपने बयान में कहा है कि बुधवार सुबह आठ बजे वह ड्यूटी पर गया था। कंपनी में मशीन की जांच की तो देखा कि मशीन ठीक से नहीं चल रही थी। इसकी शिकायत प्रोडक्शन सुपरवाइजर मोनू शर्मा व नवीन कुमार से की। साथ में उसने काम करने से मना कर दिया था। दोनों लोगों ने खराब मशीन पर ही काम करने का दबाव बनाया और कहा कि काम करना है तो करो नहीं तो नौकरी छोड़ कर चले जाओ। आरोप है कि काम के दौरान उसे सुरक्षा किट भी नहीं दी गई है।