फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Operations at the Civil Hospital back on track; patient influx rises.

Gurugram News: नागरिक अस्पताल में व्यवस्था पटरी पर, मरीजों की बढ़ी भीड़

Sat, 13 Jun 2026 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Operations at the Civil Hospital back on track; patient influx rises.
पंजीकरण काउंटर सामान्य रूप से संचालित होने लगे, मरीजों को राहत मिली
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दो दिनों तक एचकेआरएन कर्मचारियों की हड़ताल के कारण अव्यवस्था का सामना कर रहे नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को व्यवस्थाएं फिर से पटरी पर लौटती नजर आईं। अस्पताल में पंजीकरण काउंटर सामान्य रूप से संचालित होने लगे, जिससे मरीजों को राहत मिली। हालांकि व्यवस्था बहाल होते ही अस्पताल में मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई और विभिन्न ओपीडी में लंबी कतारें देखने को मिलीं।

सबसे अधिक दबाव मेडिसिन ओपीडी और हड्डी रोग (ऑर्थोपेडिक) ओपीडी में रहा। मौसम में बदलाव और वायरल संक्रमण के मामलों में वृद्धि के चलते बड़ी संख्या में बुखार, खांसी और शरीर दर्द से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंचे। गंभीर स्थिति वाले कई बुखार मरीजों को अस्पताल में भर्ती भी किया गया, ताकि उनकी लगातार निगरानी और उपचार किया जा सके।
विज्ञापन


अस्पताल में हड़ताल के दौरान पंजीकरण कार्य प्रभावित होने से कई मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी थी। कुछ मरीज लंबी प्रतीक्षा के बाद बिना इलाज कराए ही वापस लौट गए थे। हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारियों के कार्य पर लौटने से पंजीकरण और अन्य आवश्यक सेवाएं सामान्य हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल परिसर में शुक्रवार को सुबह से ही मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ देखी गई। बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं ताकि किसी भी मरीज को इलाज में परेशानी का सामना न करना पड़े।



वेतन नहीं मिलने पर फिर हड़ताल की चेतावनी

एचकेआरएन कर्मचारियों में अभी भी नाराजगी बनी हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि आठ कर्मचारियों का वेतन अब तक जारी नहीं हुआ है, जिससे उनमें निराशा है। उनका आरोप है कि पिछले तीन-चार माह से वेतन समय पर नहीं मिल रहा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि अगले दस दिनों के भीतर लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे दोबारा हड़ताल पर बैठेंगे। साथ ही उन्होंने सरकार से समय पर वेतन सुनिश्चित करने के लिए स्थायी कानून बनाने की मांग भी की है।


भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। लंबित मुद्दों के शीघ्र समाधान और कर्मचारियों को समय पर वेतन उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।
-डाॅ. लोकवीर, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article