फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Operation of five city buses for GU students

Gurugram News: जीयू के विद्यार्थियों के लिए पांच सिटी बसों का संचालन

Sat, 19 Sep 2026 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Operation of five city buses for GU students
बस अड्डा, रेलवे स्टेशन व मेट्रो स्टेशन से चलेंगी सिटी बसें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-87 स्थित गुरुग्राम विश्वविद्यालय (जीयू) में जाने वाले विद्यार्थियों के लिए गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) द्वारा पांच गुरुगमन सिटी बसों का संचालन शुरू किया गया। सुबह के समय विद्यार्थियों को जीयू जाने में परेशानी नहीं होगी। यह सिटी बसें बस अड्डा, गुड़गांव रेलवे स्टेशन व मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से चलेंगी। सिटी बसों का संचालन शुरू होने विद्यार्थियों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। सेक्टर-87, भांगरौला गांव में गुरुग्राम विश्वविद्यालय (जीयू) का नया कैंपस दो सत्र पहले शुरू हो चुका है। शहर से जीयू कैंपस जाने के लिए पर्याप्त सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं है।
बस रूट और समय सारणी
रूट नंबर-233: सुबह 7:30 बजे बस अड्डा व महावीर चौक से रवाना होकर 8:20 बजे जीयू कैंपस पहुंचेगी। एक अन्य बस इसी रूट पर सुबह 7:55 बजे रवाना होकर 8:45 बजे कैंपस पहुंचेगी।
विज्ञापन

रूट नंबर-235: सुबह 7:30 बजे सिटी गुड़गांव रेलवे स्टेशन से रवाना होकर 8:30 बजे जीयू कैंपस पहुंचेगी।
रूट नंबर-114बी: सुबह 7:40 बजे मिलेनियर सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से रवाना होकर 8:55 बजे जीयू कैंपस पहुंचेगी। इसी रूट पर एक और बस सुबह 8:00 बजे रवाना होकर 9:15 बजे कैंपस पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम विश्वविद्यालय कैंपस तब सिटी बसों का संचालन शुरू होने से विद्यार्थियों के साथ ही क्षेत्र के गांवों के लोगों को भी आवागमन में सुविधा होगी। इस रूट पर पिछले काफी समय से सिटी बसों के संचालन की मांग की जा रही थी। - नरेश शर्मा, मैनेजर, डिपो सेक्टर-10, जीएमसीबीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article