{"_id":"6aa7fae37d37ffdc090460c7","slug":"open-gyms-are-being-set-up-at-three-locations-in-harsaru-youth-and-the-elderly-will-benefit-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101024-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हरसरू में तीन जगह बन रहे ओपन जिम, युवा-बुजुर्गों को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हरसरू में तीन जगह बन रहे ओपन जिम, युवा-बुजुर्गों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर की ओर से हरसरू गांव में लोगों की सुविधा के लिए ओपन जिम लगाए जा रहे हैं। करीब साढ़े सात लाख रुपये की लागत से लगाए जा रहे इन ओपन जिम का काम लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है। इससे गांव के लोगों को घर के पास ही व्यायाम करने की सुविधा मिल सकेगी।
नगर निगम की ओर से गांव में तीन अलग-अलग स्थानों पर ओपन जिम के उपकरण लगाए गए हैं। इनमें हरसरू गांव का हाई स्कूल, गोपालपुर खेड़ा मंदिर परिसर शामिल हैं। इन स्थानों पर करीब 15 से 18 अलग-अलग तरह के जिम उपकरण लगाए गए हैं। इनका इस्तेमाल युवा, बुजुर्ग और अन्य लोग अपनी जरूरत के अनुसार कर सकेंगे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में ओपन जिम बनने से लोगों को काफी फायदा होगा। ओपन जिम शुरू होने के बाद लोग सुबह और शाम यहां आकर कसरत कर सकेंगे। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार मानेसर क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। हरसरू गांव में लगाए जा रहे ओपन जिम भी इसी योजना का हिस्सा हैं। काम पूरा होने के बाद जल्द ही लोगों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। गांव में ओपन जिम के लगने से लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इससे गांव के लोगों को घर के पास ही व्यायाम करने की सुविधा मिल सकेगी। - जुगमिंदर, पार्षद वार्ड नंबर-1, नगर निगम मानेसर