{"_id":"601c32ac8ebc3e2714279902","slug":"only-15-out-of-159-engineering-branches-were-completed-gurgaon-news-noi5637820159","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग शाखा के 159 में से महज 15 कार्य हुए पूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग शाखा के 159 में से महज 15 कार्य हुए पूरे
विज्ञापन
गुरुग्राम। वर्ष 2020 में आयोजित नगर निगम गुरुग्राम की सामान्य बैठकों में पारित किए गए विकास संबंधी प्रस्तावों की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें चीफ इंजीनियर टीएल शर्मा ने बताया कि 2020 में आयोजित निगम सदन की सामान्य बैठकों में इंजीनियरिंग शाखा से संबंधित 159 प्रस्ताव पास किए गए थे। इनमें से 15 प्रस्तावों पर कार्य पूरा हो चुका है तथा 18 का कार्य प्रगति पर है। लंबित कार्यों को पूरा कराने के लिए तेजी से कार्रवाई की जा रही है।
बैठक में पार्षदों ने विकास कार्यों को लेकर कोई शिकायत नहीं की। वार्ड-8 के निगम पार्षद दिनेश सैनी ने कहा कि बैठक शांतिपूर्वक संपन्न हुई। विकास कार्य न होने संबंधी जो भी मुद्दे हैं, वह निगम के सदन की सामान्य बैठक में उठाए जाएंगे। जल्द ही नगर निगम के सामान्य सदन को लेकर जानकारी दी जाएगी। बैठक में बागवानी कचरे को डालने व उसका निस्तारण करने के लिए विभिन्न वार्डों में जगह चिन्हित करने की जिम्मेदारी संबंधित संयुक्त आयुक्तों को दी गई।
इसके साथ ही वार्डों में सीएफसी सेंटर बनाने के लिए अतिरिक्त आयुक्तों को रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया। एचएसवीपी की जमीनों पर चारदीवारी आदि करवाने से पूर्व विभाग से एनओसी प्राप्त करने की योजना तैयार की गई। बैठक में निगम द्वारा पिछले एक साल के दौरान कब्जामुक्त करवाई गई भूमि का ब्यौरा आगामी सदन बैठक में दिए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
बैठक में सभी शाखाओं के अधिकारियों ने अपनी ब्रांच से संबंधित प्रस्तावों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मेयर मधु आजाद के साथ निगमायुक्त विनय प्रताप सिंह, निगम पार्षद सीमा पाहुजा, कुलदीप यादव, हेमंत सेन, आरएस राठी, संजय प्रधान, अश्वनी शर्मा, योगेंद्र सारवान, महेश डैम, ब्रह्म यादव समेत अन्य पार्षद व निगम के अधिकारी मौजूद रहे।