फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Online quiz on Partition Horrors Remembrance Day; register by the 15th.

Gurugram News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर ऑनलाइन क्विज, 15 तक करें पंजीकरण

Wed, 09 Sep 2026 05:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
Online quiz on Partition Horrors Remembrance Day; register by the 15th.
-गुरुग्राम के युवा, विद्यार्थी और नागरिक ले सकते हैं हिस्सा, सभी भारतीयों के लिए प्रतियोगिता निशुल्क
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। माई जीओवी के सहयोग से होने वाली यह प्रतियोगिता 15 सितंबर तक चलेगी। उपायुक्त उत्तम सिंह ने जिले के युवाओं, विद्यार्थियों और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इसमें भाग लेने की अपील की है।
उपायुक्त ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य देश के इतिहास के महत्वपूर्ण अध्याय को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। भारत विभाजन के दौरान लाखों लोगों ने कठिन परिस्थितियों का सामना किया था। उनके संघर्ष और त्याग को याद करना और उससे सीख लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल युवाओं में इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सभी भारतीय नागरिक निशुल्क भाग ले सकते हैं। सफलतापूर्वक क्विज में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को माई जीओवी की ओर से डिजिटल ई-प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उपायुक्त ने युवाओं से स्वयं भाग लेने के साथ अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों को भी प्रेरित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतिहास और एकता का संदेश-
ऑनलाइन क्विज का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि विभाजन के दौरान लोगों के संघर्ष और त्याग से नई पीढ़ी को परिचित कराना भी है। इसके माध्यम से युवाओं में इतिहास के प्रति संवेदनशीलता और राष्ट्रीय एकता की भावना बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

संस्थानों से अधिक भागीदारी की अपील-
उपायुक्त ने सरकारी और निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा उच्च शिक्षण संस्थानों से विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है। संस्थान प्रार्थना सभा, सूचना पट्ट और डिजिटल माध्यमों से विद्यार्थियों को इसकी जानकारी दें। इच्छुक प्रतिभागी माई जीओवी के क्विज पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed