फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Online exam started one hour late due to lack of link

लिंक न मिलने से एक घंटा देरी से शुरू हुई ऑनलाइन परीक्षा

Fri, 25 Feb 2022 06:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 06:56 PM IST
विज्ञापन
Online exam started one hour late due to lack of link
गुरुग्राम। लिंक न मिलने के कारण शुक्रवार को पहले दिन गुरुग्राम विवि की ऑनलाइन सेमेस्टर की परीक्षा एक घंटे देरी से शुरू हो सकीं। सुबह 10 बजे तक ऑनलाइन परीक्षा के लिए लिंक नहीं मिलने के कारण छात्रों ने विवि, महाविद्यालयों में प्राचार्य और नोडल अधिकारियों को कॉल करके जानकारी ली। बाद में हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके समस्या से अवगत कराया। उसी के बाद 11 बजे तक लिंक भेजे गए और विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो सके।
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा के छात्रों को 30 मिनट अतिरिक्त समय दिया गया है, ताकि वह उत्तर पुस्तिका की पीडीएफ फाइल बनाकर विवि को भेज सकें। शुक्रवार को ऑनलाइन परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 2.30 बजे तक हुई। ऑनलाइन परीक्षा देने वाले छात्रों को आगामी दो दिनों में उत्तर पुस्तिकाएं महाविद्यालयों में जमा करानी होंगी। यह विकल्प कोरोना संक्रमित और दूसरे राज्यों में रहने वाले करीब 40 छात्रों को दिया गया है। द्रोणाचार्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र अंतिल ने बताया कि लिंक नहीं मिलने पर ऑनलाइन परीक्षा देने वाले छात्रों के फोन आए। बाद में उनकी समस्या का समाधान विवि स्तर से हो गया।
विज्ञापन

वर्जन
पहले दिन तकनीकी समस्या के कारण ऑनलाइन परीक्षा एक घंटा देरी से शुरू हो पाई थी। आगामी परीक्षाएं निर्धारित समय पर ही शुरू होंगी।
- डॉ.नवीन गोयल, परीक्षा नियंत्रक, गुरुग्राम विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed