{"_id":"688e4ffb9df9be06ca0a82c1","slug":"one-year-of-neglect-sector-10-park-is-sick-due-to-dirt-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-63750-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: उपेक्षा का एक साल...गंदगी से सेक्टर-10 का पार्क बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: उपेक्षा का एक साल...गंदगी से सेक्टर-10 का पार्क बीमार
विज्ञापन
पार्क में एक साल से जमा है सीवर की गंदगी, अब बारिश का पानी ने भी जमा
टहलने के लिए भी नहीं है जगह, शिकायत का अधिकारियों पर नहीं हो रहा कोई असर
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल के पास बने पार्क में बीते एक साल से सीवर का पानी भरा हुआ है। हालत यह है कि पार्क में बैठने तो दूर टहलने तक के लिए जगह नहीं है। इस बारे में कई बार प्रशासन को शिकायत की है लेकिन प्रशासनिक अधिकारी भी गहरी नींद में सोए हुए हैं। पार्क में एक साल से सीवर का पानी भरा हुआ है। वहीं, अब बारिश का पानी भी भर गया है। इस कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
अस्पताल के निकट होने से वहां पर उपचार के लिए आए लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गंदे पानी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। वहीं, पार्क में बना ओपन जिम भी गंदे पानी में डूबा हुआ है, जिससे लोग अब व्यायाम भी नहीं कर पा रहे हैं।
मैं अपने पोता-पोती के साथ पार्क में हर रोज सुबह और शाम को टहलने के लिए यहां पर आता था लेकिन अब सीवर का पानी जमा होने से नहीं जा पाता हूं। इस कारण अब पार्क में टहलना मुश्किल हो गया है। - ओमप्रकाश, सेक्टर-10
विज्ञापन
हमने कई बार प्रशासन को पार्क में जमा हो रहे सीवर के पानी की जानकारी दी है लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। -गोपाल तिवारी, स्थानीय निवासी
पहले इस पार्क में काफी चहल-पहल रहती थी लेकिन बीते एक साल से पार्क की हालत बहुत खराब स्थिति में है। हम अपने बच्चों को पार्क में घूमने के लिए भी नहीं लेकर जा पाते हैं। -मीना कुमारी, सेक्टर-9