फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   'One Nation, One Election' essential for development: Sunil Bansal

एक राष्ट्र-एक चुनाव विकास के लिए जरूरी : सुनील बंसल

Sat, 12 Sep 2026 06:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
'One Nation, One Election' essential for development: Sunil Bansal
गुरुग्राम। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने एक राष्ट्र-एक चुनाव को देश के विकास और लोकतांत्रिक व्यवस्था में सुधार का विषय बताया है। उन्होंने शिक्षकों से इस मुद्दे पर समाज में जनचर्चा और जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान किया। यह बात उन्होंने शनिवार को निजी स्कूल में आयोजित शिक्षक समागम में कही। कार्यक्रम में पायल कनोडिया और दीपा मलिक सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बंसल ने कहा कि बार-बार चुनाव होने से आर्थिक बोझ बढ़ता है। इससे विकास कार्य प्रभावित होते हैं और आचार संहिता के कारण नीतिगत निर्णयों पर भी असर पड़ता है। उन्होंने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में करीब 1.35 लाख करोड़ रुपये खर्च होने का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों के खर्च जोड़ने पर यह भार और बढ़ जाता है।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पढ़ाने वाले नहीं, बल्कि देश की भावी पीढ़ी के चरित्र, सोच और राष्ट्रभाव का निर्माण करने वाले हैं। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों को भारत की मिट्टी, विरासत और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी से जोड़ने का आह्वान किया। गुप्ता ने कहा कि सभी बच्चों पर समान ध्यान देना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed