{"_id":"6aa5525f7a709501f1069703","slug":"the-face-of-harsaru-village-in-manesar-is-set-to-change-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-100780-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मानेसर के हरसरू गांव की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मानेसर के हरसरू गांव की बदलेगी सूरत
विज्ञापन
मानेसर की डिप्टी मेयर रीमा चौहान ने किया शिलान्यास
नंबर गेम - 1.41 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर की डिप्टी मेयर रीमा चौहान ने वार्ड नंबर-2 के गांव हरसरू में एक करोड़ 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन कामों को नगर निगम मानेसर की ओर से कराया जाएगा। गांव में सीवर लाइन डालने, पानी की सप्लाई के लिए नई लाइन बिछाने और गलियों में टाइल्स लगाने का काम किया जाएगा। इन कार्यों के पूरा होने से गांव के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
इस मौके पर डिप्टी मेयर रीमा चौहान ने कहा कि गांवों में लोगों को बेहतर सुविधाएं देना नगर निगम की प्राथमिकता है। गांव में सीवर की सुविधा होने से गंदे पानी की समस्या कम होगी। वहीं, पानी की नई लाइन से लोगों को पानी की सप्लाई बेहतर मिलने की उम्मीद है। गलियों में टाइल्स लगने से रास्ते भी साफ और बेहतर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से गांवों में जरूरी विकास कार्य कराए जा रहे हैं। लोगों की जरूरत के हिसाब से कामों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को काम अच्छी गुणवत्ता के साथ और समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
वहीं, विकास कार्यों का शिलान्यास होने पर गांव के लोगों ने खुशी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि सीवर, पानी और गलियों की हालत में सुधार होने से उन्हें रोजाना की परेशानियों से राहत मिलेगी। वर्तमान में गांव की गलियों की हालत खराब है। ऐसे में बारिश के दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने इन कामों को शुरू कराने के लिए डिप्टी मेयर का आभार जताया। डिप्टी मेयर ने कहा कि सभी काम जल्द पूरे कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि लोगों को इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।