फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Weather takes a turn in the city.

Gurugram News: शहर में बदला मौसम का मिजाज

Sat, 12 Sep 2026 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Weather takes a turn in the city.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। मिलनियम सिटी में 12 सितंबर को दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को कई दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी कमी आई। सुबह तेज धूप के कारण शहर में गर्मी और उमस थी। दोपहर बाद मौसम बदला और बारिश शुरू हुई। 11 सितंबर को भी शहर में बारिश दर्ज की गई थी। 12 सितंबर को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश की संभावना कम है। इससे तापमान फिर बढ़ सकता है और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। बारिश से गुरुग्राम और मानेसर की हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, 12 सितंबर को गुरुग्राम का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 70 दर्ज किया गया। मानेसर का एक्यूआई 101 रहा। 11 सितंबर को गुरुग्राम का एक्यूआई 131 और मानेसर का 258 था। हालांकि, सड़कों पर जमा मिट्टी के कारण आने वाले दिनों में प्रदूषण बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed