{"_id":"6aa555a19f4fbd176406bce7","slug":"dpr-for-sector-56-pachgaon-metro-corridor-to-be-finalized-soon-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-100840-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-56-पचगांव मेट्रो कॉरिडोर की डीपीआर जल्द होगी फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-56-पचगांव मेट्रो कॉरिडोर की डीपीआर जल्द होगी फाइनल
विज्ञापन
सेक्टर-56 से पचगांव तक 35.25 किमी मेट्रो कॉरिडोर में बनेंगे 28 स्टेशन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में सेक्टर-56 से पंचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर की योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने चंडीगढ़ में प्रस्तावित कॉरिडोर की प्रगति की समीक्षा करते हुए संशोधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को निर्धारित समय-सीमा में अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।
प्रस्तावित कॉरिडोर की लंबाई 35.25 किलोमीटर होगी और इसमें 28 स्टेशन प्रस्तावित हैं। यह कॉरिडोर सेक्टर-56 से शुरू होकर खेड़की दौला, ग्लोबल सिटी, न्यू गुरुग्राम और आईएमटी मानेसर होते हुए पचगांव तक पहुंचेगा। इससे शहर के पुराने और नए गुरुग्राम के साथ मानेसर क्षेत्र को बेहतर मेट्रो कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। योजना के तहत सेक्टर-56-पंचगांव कॉरिडोर को मौजूदा और प्रस्तावित रेल आधारित सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इसमें रैपिड मेट्रो, आरआरटीएस और हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (एचओआरसी) समेत अन्य रेल नेटवर्क के साथ इंटरकनेक्टिविटी विकसित करने पर जोर है। इससे यात्रियों को अलग-अलग परिवहन माध्यमों के बीच आसानी से आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
कॉरिडोर के प्रमुख इंटरचेंज बिंदुओं को इस तरह विकसित करने की योजना है, जिससे मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों के बीच यात्री आसानी से स्थानांतरित हो सकें। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को संशोधित डीपीआर की प्रक्रिया में तेजी लाने और इसे तय समय-सीमा में अंतिम रूप देने के निर्देश दिए हैं। डीपीआर में कॉरिडोर की तकनीकी जरूरतों, स्टेशन और इंटरचेंज व्यवस्था समेत विभिन्न पहलुओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।