फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Electricity pensioners are angry with the state government over pending demands.

Gurugram News: लंबित मांगों को लेकर बिजली पेंशनरों में प्रदेश सरकार के प्रति आक्रोश

Sat, 12 Sep 2026 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Electricity pensioners are angry with the state government over pending demands.
हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन गुरुग्राम की मासिक बैठक को उप​स्थित पूर्व कर्मचारी। फ
स्वास्थ्य केंद्रों, चिकित्सा बिलों सहित लंबित मांगों को पूरा करने की उठाई आवाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन गुरुग्राम की शनिवार को हुई मासिक बैठक में पेंशनरों ने प्रदेश सरकार व निगम प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। पेंशनरों ने स्वास्थ्य केंद्रों, चिकित्सा बिलों सहित लंबित मांगों को पूरा करने के लिए बैठक में अपनी आवाज उठाई। महरौली रोड स्थित बिजली निगम के रेस्ट हाउस में आयोजित हुई मासिक बैठक की अध्यक्षता पूर्व अधीक्षक पीसी जैन ने की। बैठक में काफी संख्या में पूर्व कर्मचारी शामिल हुए।
एसोसिएशन के सचिव बनवारी लाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार बिजली पेंशनरों की लंबित मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। सरकार तीन साल से कैशलेस, कैशलेस का ढोल पीट रही है लेकिन कैशलेस मेडिकल सुविधा को भी अभी तक क्रियान्वित नहीं किया है। जबकि बढ़ती उम्र में पेंशनरों को इसकी बहुत जरूरत है। एसोसिएशन के प्रधान राजन शर्मा ने फैमिली पेंशनरों को अवकाश यात्रा रियायत सुविधा देना शामिल है। उन्होंने 65 वर्ष, 70 वर्ष व 75 वर्ष की उम्र में पांच-पांच फीसदी पेंशन बढ़ोतरी की मांग की। निगम में कार्यरत कर्मियों के समान 80 इकाई मुफ्त बिजली और रिवाइज्ड एसीपी एवं सभी कोर्ट केसों के निर्णय शीघ्र क्रियान्वित किए जाएं। बैठक में एसोसिएशन की केंद्रीय परिषद के मुख्य आयोजक बीर सिंह ने पेंशनरों के कल्याण कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

मासिक बैठक में अगस्त व सितंबर माह में जन्मदिन वाले 42 पेंशनरों को सम्मानित किया गया। उन्हें पदक, लॉकेट व पटका पहनाया गया। स्मृति चिह्न के रूप में पेंशनर्स रत्न पुरस्कार-2026 प्रदान किया गया। इस अवसर पर सभी का सम्मान किया गया। मासिक बैठक को पूर्व निदेशक एमके वत्स, पूर्व मुख्य अभियंता सुभाष देशवाल, पूर्व मुख्य लेखा अधिकारी केएस संधू, पूर्व अधीक्षण अभियंता दलजीत सिंह और पूर्व कार्यकारी अभियंता एसएल गुप्ता ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने निगम के स्वास्थ्य केंद्र और चिकित्सा बिलों से जुड़ी समस्याओं पर बात की। उन्होंने पेंशनरों की मांगों और एसोसिएशन के कार्यों पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed