{"_id":"6027caf58ebc3ee9702be96c","slug":"one-more-chance-of-admission-on-vacant-seats-in-iti-gurgaon-news-noi565402662","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में रिक्त सीटों पर दाखिले का एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में रिक्त सीटों पर दाखिले का एक और मौका
विज्ञापन
गुरुग्राम। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों के लिए एक और मौका मिला है। सातवें चरण की दाखिला प्रक्रिया के बाद की रिक्त सीटों पर यह प्रवेश होंगे। सोमवार तक इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर ऑन द स्पॉट दाखिले ले सकेंगे। औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।
जिले के तीन राजकीय संस्थानों में अभी 242 सीटें रिक्त हैं। सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्य सरला अरोड़ा ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। वेबसाइट पर रिक्त सीटों का ब्योरा दिया गया है। विद्यार्थी ट्रेड अनुसार रिक्त सीटें देखकर दाखिला पा सकते हैं। नए और पुराने आवेदनों को मिलाकर संयुक्त मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। इस दाखिले में कोई भी आरक्षण लागू नहीं किया जाएगा। महरौली रोड स्थित महिला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कुल 176 में सीटें हैं जिनमें से 20 सीटें रिक्त हैं।
वहीं, सेक्टर-14 स्थित राजकीय मॉडल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कुल 920 सीटें हैं। जिनमें से 170 सीटें अभी तक रिक्त हैं। वहीं सोहना स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कुल 364 सीटें हैं जिनमें से 52 सीटों पर दाखिले दिए जाने हैं। सातवें चरण की दाखिला प्रक्रिया के बाद अपना दाखिला वापस ले चुके हैं। हालांकि संस्थानों में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू हो चुकी है। वहीं विभाग अभी भी सीटों को पूरा करने के लिए दाखिला प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है।