फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   One miscreant injured in encounter, five others arrested

Gurugram News: मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, पांच अन्य गिरफ्तार

Thu, 26 Jun 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
One miscreant injured in encounter, five others arrested
शराब तस्करी के लिए ट्रक लूट की रच रहे थे साजिश
विज्ञापन


घायल बदमाश कौशल जोनियावास को नागरिक अस्पताल में कराया भर्ती
पुलिस ने बदमाश से एक कट्टा, एक पिस्टल, पांच कारतूस बरामद किए गए हैं

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले के सहरावन गांव के पास मंगलवार रात हुई मुठभेड़ में गोली लगने से वांछित बदमाश कौशल जोनियावास घायल हो गया। पुलिस ने कौशल के गिरोह के पांच अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे एक कट्टा, एक पिस्टल, पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं, घटनास्थल से सात कारतूस के खाली खोल मिले हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार पांच आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मानेसर अपराध शाखा की पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली थी कि एक बदमाश अपने साथियों के साथ ट्रक लूटने की साजिश रच रहा है। बदमाशों को पकड़ने के लिए अपराध शाखा मानेसर व सेक्टर-10 की पुलिस टीम ने दौलताबाद टोयटा एजेंसी के पास से बदमाश अनिल उर्फ मोनू और वरुण को पकड़ा। उन्होंने बताया कि उनके दो साथी अर्चित व रणजीत उर्फ गौरव हेड़ाहेड़ी गांव में मौजूद हैं, जबकि अन्य साथी मेवात और पंचगाव चौक के पास मिलेंगे। अपराध शाखा मानेसर के इंस्पेक्टर ललित कुमार के नेतृत्व में हेड़ाहेड़ी गांव पहुंचे। वहां पर एक प्लॉट से अर्चित उर्फ धीरज और रणजीत उर्फ गौरव को पकड़ा।
विज्ञापन

गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि सरगना कौशल जोनियावास और ओमबीर सहित अन्य साथियों के साथ मिलकर रात को दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) से एक ट्रक को लूटने की योजना थी। ट्रक लूटने के बाद उससे बिहार में शराब सप्लाई का काम करते। लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए कौशल जोनियावास और ओमबीर हथियार के साथ पंचगाव चौक से कासन जाने वाले कच्चे रास्ते पर बने हुए एक कोटड़ा (कमरे) मिलने की योजना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन





घेराबंदी देख पुलिस पर चलाई गोली
अपराध शाखा मानेसर और सेक्टर-10 की पुलिस टीमें मंगलवार रात करीब 8:30 बजे पंचगाव चौक से कासन जाने वाले कच्चे रास्ते पर बने हुए एक कोटड़ा (कमरे) के पास पहुंची। पुलिस ने कोटड़े (कमरे) को चारों तरफ से घेराबंदी की। कमरे के अंदर मौजूद बदमाशों को पुलिस के आने के बारे में पता चला तो कई राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जोकि बदमाश कौशल जोनियावास के पैर में लगी। गोली लगने से बदमाश जमीन पर गिर गया। पुलिस ने बदमाश कौशल जोनियावास व उसके साथी ओमबीर को काबू किया। आरोपियों के खिलाफ मानेसर थाने में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। आरोपी कौशल जोनियावास, अनिल और अर्चित के खिलाफ हत्या, हत्या करने का प्रयास, लूट, अवैध वसूली, धमकी देने व अवैध हथियार रखने इत्यादि अपराधों के विभिन्न मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि कौशल गांव जोनियावास का रहने वाला है, जोकि फर्रुखनगर के पास पड़ता है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसके भाई-बहन पहले ही रिश्ता तोड़ चुके हैं। कौशल एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक वारदात में शामिल रहा है।

आरोपियों पर दर्ज मामले

पुलिस की ओर से गिरफ्तार बदमाश की पहचान वरुण उर्फ अनमोल निवासी झुन्झुनु (राजस्थान), ओमबीर उर्फ गोलू और अर्चित उर्फ धीरज निवासी वजीरपुर ( गुरुग्राम), अनिल उर्फ मोनू निवासी हेड़ाहेड़ी गांव (गुरुग्राम और रणजीत उर्फ गौरव निवासी सीतापुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। गुरुग्राम के जोनियावास गांव निवासी कौशल (25 वर्ष) के पैर में गोली लगने के बाद नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद कौशल को गिरफ्तार किया जाएगा। पूछताछ में पता चला कि आरोपी कौशल उपरोक्त के खिलाफ दो मामले हत्या सहित हत्या की कोशिश और साथियों के साथ धमकी देकर अवैध वसूली करने, हथियारों के बल पर लूट करने इत्यादि के 15 मामले दर्ज हैं। आरोपी अर्चित के खिलाफ दो हत्या सहित कुल चार मामले दर्ज हैं। आरोपी अनिल उर्फ मोनू के खिलाफ हत्या के दो मामलों सहित कुल चार मामले दर्ज हैं।





कौशल को पहले भी लगी चुकी गोली
कौशल जोनियावास का आपराधिक रिकॉर्ड पुराना है। विभिन्न वारदात में उसका नाम सामने आ चुका है। वर्ष 2021 में भी कौशल ने एक ठेकेदार का अपहरण कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। रेवाड़ी के बुड़ाना गांव में 04 दिसंबर 2021 को अपराध शाखा फर्रुखनगर की पुलिस और कौशल जोनियावास के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में भी कौशल के पैर में गोली लगी थी और उसने एक साथी सहित पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया था। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद कौशल को जेल भेज दिया गया। जेल से बाहर आकर वह फिर से आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed