{"_id":"6453e61f5e773a0664073e84","slug":"one-killed-three-injured-in-three-car-collision-on-tawdu-sohna-road-gurgaon-news-c-1-1-noi1175-494844-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तावडू सोहना मार्ग पर तीन कारों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तावडू सोहना मार्ग पर तीन कारों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
सरकारी शिक्षक था मृतक, साथी शिक्षकों के साथ ड्यूटी कर घर लौट रहा था
पुलिस कार्रवाई में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। सोहना-तावडू राष्ट्रीय राजमार्ग 919 पर बृहस्पतिवार दोपहर में धुलावट गांव की सीमा में एक होटल के नजदीक तीन कारों की भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में एक कार में सवार तीन लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक सरकारी शिक्षक था। हादसे में एक अन्य कार चालक, एक महिला व एक व्यक्ति सहित तीन लोग घायल हो गए।सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय निवासी निसार, साजिद, यूनुस ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर 2 बजे के करीब तावडू और सोहना की ओर से तेज गति से कारें कार जा रही थीं। धुलावट गांव की सीमा में होटल लाला के समीप पहुंचने पर आमने सामने से आ रही कारों ने अपना संतुलन खो दिया। परिणाम स्वरूप कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद एक कार पेड़ से जा टकराई जबकि एक कार सामने ही से आ रही तीसरी कार से जा भिड़ी। उन्होंने बताया कि सोहना की ओर से आ रही एक कार में एक महिला सहित तीन लोग सवार थे, जो टक्कर लगने के बाद साइड में एक पेड़ से जा टकराई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। वहीं एक कार का चालक भी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई और थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से स्थिति को नियंत्रण में किया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया।
जानकारी के मुताबिक, मृतक और घायल सरकारी शिक्षक हैं, जो फरीदाबाद बल्लभगढ़ में नियुक्त थे। जिनमें एक महिला शिक्षक है, सभी फरीदाबाद के भिवानी, हेली मंडी और नारनौल निवासी थे। सभी ड्यूटी समाप्त होने के बाद एक कार में सवार होकर अपने-अपने घर लौट रहे थे। तावडू सदर थाना प्रभारी संदीप मोर ने बताया कि मृतक की पहचान सुधीर कुमार पुत्र बलवीर निवासी जो झोड़ा कला भिवानी के रूप में हुई है, जबकि घायल महिला ममता निवासी हेलीमंडी व मनोज निवासी नारनौल है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फोटो:-मृतक सुधीर का फाइल फोटो
फोटो :- घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त कार सहित एकत्रित भीड़।
फोटो:- अस्पताल में उपचाराधीन घायल शिक्षक