फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   One killed, five injured, soil slipped at BJP MP's site under construction

मिट्टी खिसकने से एक मजदूर की मौत पांच घायल

Tue, 29 Mar 2022 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
One killed, five injured, soil slipped at BJP MP's site under construction
गुरुग्राम। बेसमेंट की जमीन की खुदाई के दौरान मिट्टी खिसकने से दबे एक युवा मजदूर की मंगलवार की सुबह मौत हो गई, जबकि साथ में काम कर रहे पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उनको सेक्टर दस के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। कंस्टक्शन साइट राजस्थान के एक भाजपा सांसद की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब पौने 10 बजे सेक्टर-85 क्षेत्र में एसएस ग्रुप की खाली जमीन पर बेसमेंट खुदाई का कार्य चल रहा था। यहां छह मजदूर काम कर रहे थे। इस कार्य के दौरान साथ में निर्माणाधीन इमारत के पास से अचानक मिट्टी खिसक गई। जिसमें एक मजदूर दब गया, जबकि अन्य पांच घायल हो गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी राजबीर, रशपाल, रमजान व नरेंद्र ने मिट्टी में दबे मजदूर को बाहर निकाला और सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गांव करतिया, बरेली उत्तर प्रदेश निवासी गजेंद्र पाल (22) के रूप में हुई। खेड़कीदौला थाना प्रभारी ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को उसके परिजनों के आने का इंतजार है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed