{"_id":"69fb459d755ecd011a0af405","slug":"one-dead-due-to-fire-in-slum-located-in-sector-53-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-87120-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-53 स्थित झुग्गी में आग लगने से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-53 स्थित झुग्गी में आग लगने से एक की मौत
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल का रहने वाला था मृतक, अकेला ही रहता था झुग्गी में
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-53 स्थित एक झुग्गी में 5 मई की रात को आग लगने से एक शख्स की मौत हो गई। झुग्गी में आग लगने पर आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग पर बुझाई, लेकिन तब तक झुग्गी में सो रहे व्यक्ति की झुलसकर मौत हो गई थी। वह झुग्गी में अकेला ही रहता था। सूचना मिलने पर सेक्टर-53 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
शव की शिनाख्त पश्चिम बंगाल निवासी रॉबिन दास (40) के रूप में हुई है। वह सेक्टर-53 के सरस्वती कुंज क्षेत्र स्थित झुग्गी में रहता था और कबाड़ी का काम करता था। उसे शराब व नशा करने की लत थी। उसकी झुग्गी के पास ही दूसरी झुग्गी में बेटी व दामाद रहते हैं। बताया जा रहा है कि वह 5 मई की शाम को शराब के नशे में था और झुग्गी में अकेले सोने गया था। रात करीब 1.30 बजे झुग्गी में आ लग गई। झुग्गी में कबाड़ रखा होने के कारण आग तेजी से फैली। रॉबिन राब के नशे में होने के कारण बाहर नहीं निकल पाया। झुग्गी के मलबे को हटाया तो उसका शव जली हालत में मिला। झुग्गी में आग लगने की सूचना मिलने सेक्टर-53 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। संभावना है कि झुग्गी में शार्ट सर्किट होने या फिर रॉबिन दास द्वारा बीड़ी पीने के दौरान चिंगारी गिरने से झुग्गी में आग लगी होगी, अभी सही कारणों का पता नहीं लगा है।
-- --
झुग्गी में आग लगने से एक शख्स की मौत हुई है, अभी कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। -
विज्ञापन
सतपाल, एएसआई व जांच अधिकारी, सेक्टर-53 थाना