{"_id":"64ab03f90d562a974e03a024","slug":"one-days-rain-became-a-disaster-many-areas-submerged-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-9300-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आफत बनी एक दिन की बारिश..डूबे कई इलाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आफत बनी एक दिन की बारिश..डूबे कई इलाके
विज्ञापन
12 घंटे में ही मुख्य चौक चौराहे डूबे, अंडरपास में पानी, सीवर में कार तक गिरी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जी 20 की मेजबानी करने वाले शहर में 12 घंटे की बारिश से ही कई मुख्य इलाके डूब गए। अंडर पास में पानी भर गया। सुबह करीब चार बजे शुरू हुई बारिश शाम चार बजे तक लगातार 12 घंटे तक जारी रही। इस बारिश में कई इलाकों में आवाजाही रोकनी पड़ी। दोपहर तक कुछ इलाकों में आवाजाही शुरू हुई। हालांकि कुछ रास्ते लोगों के लिए खोले गए। रविवार को दफ्तरों की छुट्टी होने के कारण ट्रैफिक कम रहा। ऐसे हालातों को देखते हुए जिला उपायुक्त ने कॉरपोरेट दफ्तरों में सोमवार को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है।
रविवार अल सुबह शुरू हुई मूसलाधार वर्षा से शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। बारिश के मौसम में ठंडक लौटी लेकिन जलभराव के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। पुराने और नए गुरुग्राम के कई इलाके घुटनों तक डूबे रहे। दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस लेन पर पानी भर गया। खेड़कीदौला से हीरो-होंडा चौक पर रविवार होने के बावजूद जाम की स्थिति रही। सर्विस लेन पर देर शाम तक पानी भरा रहा। सोहना रोड पर बादशाहपुर में एलिवेटेड फ्लाईओवर से नीचे ऐसे पानी गिरता दिखा मानो झरना हो। वाटिका चौक पर गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर नए अंडरपास के पास दोनों ओर जलभराव रहा। कुशाल शाह चौक, सेक्टर 50 की ओर जलभराव रहा।
--
सीवर मेन होल में गिरी कार
आर्केडिया मार्केट के पास एक कार सड़क पर बने सीवर के मेनहोल में गिर गई। कई जगहों पर स्कूटी सवार कंधे तक पानी में डूब गए। ऐसे हालातों के बीच लोगों का प्रशासन के इंतजामों से भरोसा उठ गया है। सेक्टर 64 निवासी अमित कुमार ने बताया कि शहर के इलाकों में पानी भरना आम बात हो गई। हालांकि एक दिन की बारिश के बाद पूरा शहर जलमग्न हो गया। उन्हें चिंता है कि सावन में लगातार एक सप्ताह बरसात होने की उम्मीद है। ऐसे में शहरवासी अपनी दिनचर्या पूरी करने में असमर्थ हो सकते हैं।
विज्ञापन
--
पानी में जलमग्न हुआ सदर थाना
शहर के मुख्य चौराहे सुभाष चौक और राजीव चौक पर जलभराव के बाद हालात बेहद खराब हो गए।जहां तक नजर जाए सिर्फ जबरदस्त जलभराव दिखाई दिया। सदर पुलिस थाने में भी घुटनों तक पानी भर गया। सुभाष चौक अंडरपास में भी पानी भर गया। पटौदी रोड पर बसई इलाके में भी हालात ऐसे ही नजर आए। राजीव चौक के पास पैदल चलने वाले लोगों के लिए बनाया गया अंडरपास चार फीट पानी में डूब गया। साउथ सिटी टू के कई इलाकों में पानी भर गया। साउथ सिटी टू से गोल्फ कोर्स रोड की ओर हालात बदतर रहे।
--
शीतला माता मंदिर प्रांगण में भरा पानी
शहर के लोगों ने कई वर्षों बाद इतनी मूसलाधार बारिश देखी। शीतला माता मंदिर प्रांगण में भी इस बीच पानी भर गया।इसके साथ ही शहर के पटेल नगर, फ्रेंड्स कालोनी, चंदन नगर, सेक्टर-14, सेक्टर-18, पालम विहार, सेक्टर-79, मारुति कुंज, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, चकरपुर, सेक्टर-चार, सेक्टर-पांच, सेक्टर-सात, सेक्टर-10ए, सेक्टर-10, सेक्टर-15 पार्ट-दो, सेक्टर-29, गोल्फ कोर्स रोड के आसपास कई जगह, स्टेशन रोड समेत कई जगहों पर जलभराव रहा।
--
उपायुक्त ने किया संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा
उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने रविवार को जलभराव वाले क्षेत्रों (संवेदनशील क्षेत्र) का दौरा किया। जलनिकासी से जुड़े विभाग जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, सिंचाई एवं जल संसाधन, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नगर निगम गुरुग्राम व मानेसर, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारी भी उनके साथ रहे। राजीव चौक, मेदांता रोड, ताऊ देवी लाल स्टेडियम, हीरो होंडा चौक, सुभाष चौक, बादशाहपुर ड्रेन, एनएच-48 पर नरसिंहपुर, सेक्टर-10 जैसे संवेदनशील स्थानों पर जलभराव की स्थिति देखी। जिले में जलभराव वाले 114 संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान पहले ही की गई। छ: से सात स्थानों की जिम्मेवारी एक अधिकारी को दी गई। रविवार की दोपहर तक जलभराव वाले अधिकतर अंडरपास यातायात के लिए खोल दिए गए। एनएच 48 के मुख्य मार्ग पर पानी जमा होने से रोकने में अधिकारी सफल रहे। अधिक जलभराव वाली सड़कों से ट्रेफिक डायवर्ट कर दिया गया।
--
आज भी भारी बारिश का अलर्ट , वर्क फ्रॉम होम की सलाह
जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि मौसम विभाग ने पहले ही भारी बरसात के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। इससे प्रशासन ने सभी सिविक एजेंसियों को अलर्ट पर रखा। जिलावासियों से भी अपील करते हुए कहा कि बारिश लगातार जारी है। ऐसे में घरों से बाहर न निकले। केवल बेहद जरूरी कार्य हो तभी सड़क पर निकले। उन्होंने गुरुग्राम में कार्यरत कॉर्पोरेट समूहों को भी परामर्श दिया कि सोमवार को अपने स्टाफ को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दें।
--
स्थान बारिश एमएम
गुरुग्राम-- -- -67
कादीपुर-- -- 64
गढ़ी हरसरू-- -64
वजीराबाद-- -- 65
बादशाहपुर-- -39
सोहना-- -- 23
मानेसर-- -- 12
पटौदी-- -- -35

गुरुग्राम
कादीपुर
गढ़ी हरसरू
वजीराबाद
बादशाहपुर
सोहना
मानेसर
पटौदी