फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   One arrested for smuggling cattle

Gurugram News: गोवंश की तस्करी करता एक गिरफ्तार

Tue, 11 Apr 2023 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
One arrested for smuggling cattle
पंजाब से राजस्थान के लिए ले जा रहा था बैल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। फर्रुखनगर क्षेत्र में काऊ प्रोटेक्शन सेल और बजरंग दल की टीम ने झुंडसराय के निकट एक कैंटर से 12 बैलों को छुड़ाते हुए चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी पंजाब से कैंटर में बैलों को भरकर राजस्थान ले जा रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार धारूहेड़ा के रहने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ता अश्वनी सैन ने काऊ प्रोटेक्शन सेल को रविवार रात सूचना दी कि बैलों से भरा एक कैंटर पंजाब से राजस्थान ले जाया जा रहा है। सूचना देने के साथ ही अश्वनी सैन अपने साथी अक्षय, सुमित, नवीन के साथ झुंडसराय के नजदीक केएमपी एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे। वहीं काऊ प्रोटेक्शन सेल की टीम भी पहुंच गई। इन्होंने नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान एक कैंटर आते हुए दिखा तो चालक को रोकने का इशारा किया गया। वहीं चालक ने डिवाइडर को क्रॉस कर फरार होने का प्रयास किया। लेकिन, कैंटर का टायर फट गया और कुछ ही दूरी पर चालक को दबोच लिया गया। कैंटर को रोककर छानबीन की गई तो उसमें 12 बैल मिले। मौके से ही कैंटर चालक शहजाद को दबोच कर फर्रुखनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में गांव जोला का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed