फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   One accused from a gang that defrauded people under the pretext of increasing card limits has been arrested

गुरुग्राम: क्रेडिट कार्ड ठगी गिरोह का भंडाफोड़, लिमिट बढ़ाने के नाम पर फंसाते, गैंग का छठा शातिर दबोचा

Wed, 09 Sep 2026 02:56 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 09 Sep 2026 02:56 PM IST
सार

आरोपी क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के बहाने लोगों को कॉल करते थे। वे फर्जी लिंक भेजकर उनके क्रेडिट कार्ड को हैक कर लेते थे। इसके बाद ऑनलाइन खरीदारी करते थे। खरीदे गए सामान को मुख्य आरोपी को सौंप दिया जाता था।

विज्ञापन
One accused from a gang that defrauded people under the pretext of increasing card limits has been arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली निवासी गुलशन सिंह को साइबर क्राइम थाना साउथ की टीम ने 3 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की है। इस मामले में अब तक छह आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। पूछताछ में सामने आया कि गुलशन सिंह अपने साथियों को धोखाधड़ी के लिए कॉलिंग का डाटा और एपीके फाइल मुहैया कराता था। 

विज्ञापन


इससे पहले 5 जून 2026 को पुलिस ने एक महिला सहित पांच आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इनमें राहुल, अनुजपाल, गौरव, मुकुल किरार और आंचल शामिल थे। इन आरोपियों ने 11 मार्च 2026 को एक व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर करीब 28 हजार रुपये की ठगी की थी। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना साउथ में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


2026 जनवरी से चला रहा था कॉल सेंटर
आरोपी क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के बहाने लोगों को कॉल करते थे। वे फर्जी लिंक भेजकर उनके क्रेडिट कार्ड को हैक कर लेते थे। इसके बाद ऑनलाइन खरीदारी करते थे। खरीदे गए सामान को मुख्य आरोपी को सौंप दिया जाता था। यदि सामान की कीमत पांच से सात हजार रुपये होती थी, तो उसे बेचकर पैसे प्राप्त कर लेते थे। मुख्य आरोपी इन आरोपियों को कॉल करने के लिए डाटा उपलब्ध कराता था। जांच में पता चला कि यह गिरोह जनवरी 2026 से कॉल सेंटर चला रहा था। आरोपी ठगी के बाद दो-तीन दिन अपना सारा काम बंद कर देते थे। वे पुलिस से बचने के लिए 10 से 15 दिन में अपनी जगह भी बदल लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed