{"_id":"6120faf08ebc3e79ab5ba7db","slug":"on-the-occasion-of-rakshabandhan-there-was-a-rush-of-passengers-in-roadways-buses-throughout-the-day-gurgaon-news-noi6003017154","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज बसों में दिनभर रही यात्रियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज बसों में दिनभर रही यात्रियों की भीड़
विज्ञापन
गुरुग्राम। रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज बसों में 36 घंटों के लिए महिलाओं को फ्री यात्रा की घोषणा की थी। ऐसे में शनिवार दोपहर 12 बजे महिलाओं एवं उनके 15 साल तक बच्चों को फ्री यात्रा की सेवा शुरू हुई। गुरुग्राम बस अड्डा से लगभग 90 ऑडनरी बसों को विभिन्न रूटों पर संचालन किया गया। दूसरे प्रदेशों को जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली के साथ ही आगरा व मथुरा के लिए बसों की संख्या बढ़ाई गई।
रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले शनिवार को सुबह से ही रोडवेज बसों व निजी बसों सहित परिवहन के अन्य साधनों में काफी भीड़ रही। वहीं मेट्रो ट्रेनों में भी दिनभर लोगों का आवागमन लगा रहा। हालांकि मेट्रो ट्रेनों में निर्धारित संख्या में यात्रियों के सफर करने के आदेश होने के कारण मेट्रो स्टेशनों के बाहर काफी लंबी-लंबी कतारें लगी रही। ऐसे में मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने एवं यात्रियों को सुलभ यात्रा उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने व्यवस्था की हुई थी। वॉल्वो एवं एसी बसों में फ्री यात्रा की सुविधा नहीं दी गई है।
शहर के मुख्य बस अड्डा पर वैसे तो सुबह से ही यात्रियों का आवागमन हो रहा था, लेकिन 11 बजे के बाद बस अड्डा पर भीड़ बढ़नी शुरू हो गई, क्योंकि प्रदेश सरकार की घोषणा के अनुसार महिलाएं रोडवेज बसों में अपने 15 वर्ष आयु तक के बच्चों के साथ सफर कर सकती थी। शनिवार से ही गुरुग्राम बस अड्डा से चंडीगढ़, दिल्ली, सिरसा, रोहतक, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नारनौल, बहादुरगढ़, झज्जर, भिवानी, बल्लभगढ़, फरीदाबाद और पलवल सहित कई अन्य लोकल रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन किया गया। वहीं अन्य जिलों के बस डिपो की रोडवेज बसें भी गुरुग्राम बस अड्डा पर पहुंच रही थी।
विज्ञापन
शनिवार सुबह से बसों भरकर चल रही थी, लेकिन दोपहर बाद बसों में अच्छी-खासी भीड़ नजर आई। रक्षाबंधन पर फ्री बस यात्रा को लेकर चालक-परिचालकों को निर्देश दिए गए थे कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो। बसों को पूरी सावधानी के साथ चलाएं और निर्धारित बस स्टॉप पर ही रोकें। वहीं फ्री बस यात्रा के नाम पर किसी भी यात्री के साथ गलत व्यवहार ना किया जाए। हालांकि बसों में भीड़ होने के कारण कोविड-19 के नियमों की भी खूब धज्जियां उड़ी और काफी संख्या में यात्रियों ने बिना मास्क लगाए ही रोडवेज बसों में यात्रा की। परिचालकों के बार-बार टोकने पर ही लोग मास्क लगा रहे थे, लेकिन थोड़ी देर बाद ही मास्क को फिर से मुंह से हटा लेते।
सोमवार को तीन रूटों पर होगा बसों का संचालन शुरू
गुरुग्राम बस अड्डा से सोमवार को तीन रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। गुरुग्राम के श्रद्धालुओं ने गुरुग्राम से खाटू श्याम जी के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग की थी। रोडवेज बस का संचालन शुरू कराने के लिए परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से भी मांग की गई थी। जिसके बाद अब सोमवार सुबह 6 बजे से खाटू श्याम जी के लिए बस सेवा संचालित की जाएगी। वहीं गुरुग्राम से हरिद्वार और हल्द्वानी के लिए भी सोमवार से ही रोडवेज बसों का संचालन शुरू होगा। गुरुग्राम बस अड्डा से सुबह 7.15 बजे हरिद्वार और 8 बजे हल्द्वानी के लिए बस रवाना होगी।
जीएमसीबीएल बसों में नहीं हुई फ्री यात्रा
गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिडेट (जीएमसीबीएल) की गुरुगमन सिटी बसों में रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं के लिए फ्री यात्रा को लेकर कोई घोषणा नहीं की थी। ऐसे में गुुरुगमन बसों में सभी यात्रियों को टिकट लेकर ही यात्रा करनी पड़ी। हालांकि कुछ महिलाओं ने सिटी बसों के चालक-परिचालकों को रक्षाबंधन पर फ्री यात्रा के बारे में कहा। लेकिन चालक-परिचालकों ने रोडवेज बसों में ही फ्री यात्रा होने की बात कहकर टिकट लेने के लिए आग्रह किया।
निजी बसों में भी रही भीड़
रक्षाबंधन पर्व पर महिलाएं अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए अपने मायके जा रही हैं। वहीं गुरुग्राम में नौकरी करने वाले काफी लोग अपने-अपने घरों पर रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए जा रहे हैं। रोडवेज बसों के साथ ही निजी बसों में भी अच्छी-खासी भीड़ रही। कई रूटों पर रोडवेज बस सुविधा कम होने के कारण निजी बसों में यात्रियों को सफर करना पड़ता हैै। हालांकि इन रूटों के लोगों ने रोडवेज विभाग को बस सेवा शुरू करने की मांग कई बार की है, लेकिन बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका हैै।
रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार ने जो 36 घंटे महिलाओं को निशुल्क यात्रा का निर्णय लिया है, उस पर रोडवेज विभाग का हर कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ कार्यरत है। महिलाओं को रक्षाबंधन पर किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सभी बसों को निर्धारित समय पर ही बस अड्डा से रवाना किया जा रहा है। सोमवार से तीन रूटों पर रोडवेज की ऑडनरी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा, ताकि दूसरे प्रदेशों में जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सके।
- कुलबीर सिंह ढाका, महाप्रबंधक, रोडवेज बस डिपो, गुरुग्राम।