फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   On one hand there is inauguration of martyr's memorial and on the other hand there is allegation of embezzlement of construction money

Gurugram News: एक तरफ शहीदी स्मारक का उद्घाटन दूसरी ओर निर्माण राशि में गबन करने का आरोप

Sat, 10 May 2025 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
On one hand there is inauguration of martyr's memorial and on the other hand there is allegation of embezzlement of construction money
उद्घाटन से पहले ही टूटने लगा शहीदी स्मारक का दरवाजा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। कारगिल युद्ध में शहीद हुए हिंगनपुर गांव के नायब सूबेदार नसरुद्दीन की शहीदी स्मारक का शनिवार को एक तरफ जहां उद्घाटन किया गया तो वहीं दूसरी ओर नायब सूबेदार शहीद नसरुद्दीन के बेटे इरशाद अली ने गांव के सरपंच व जिला पार्षद पर शहीदी स्मारक के नाम पर खानापूर्ति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शहीदों के सम्मान में सरकार स्कूल, अस्पताल या खेल के मैदान का नाम रख कर उसे यादगार बनाती है। शहीदों की प्रतिमा या शहीदी स्मारक के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं लेकिन जिनको जिम्मेदारी सौंपी जाती है वही अपनी जेब भरने के चक्कर में खानापूर्ति कर सरकार की साख पर बट्टा लगाने का काम कर रहे हैं।

शहीद के बेटे इरशाद अली का कहना है कि आठ लाख साठ हजार रुपये की लागत से शहीदी स्मारक बनाई जानी थी, लेकिन जिम्मेदारों ने खानापूर्ति कर काम को पूरा करा दिया। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इसके चलते उद्घाटन से पहले ही रेलिंग और दरवाजा हिलने लगा। शहीदी स्मारक में लगाया गया दरवाजा ज्यादा दिन नहीं चलेगा और जल्दी ही टूट कर गिर जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि ॉशहीदी स्मारक में लगाई गई सामग्री की जांच होनी चाहिए और पूरा पैसा निर्माण कार्य में लगाया जाना चाहिए। हालांकि, इस पूरे मामले में जिला प्रमुख ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन


नूंह भाजपा जिला प्रमुख जान मोहम्मद ने नायब सूबेदार शहीद नसरुद्दीन की शहीदी स्मारक का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि जब-जब देश को रक्षा की जरूरत पड़ी तब-तब हमारे देश के वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा करने का काम किया। उन्हीं में से एक हैं हिंगनपुर गांव के नायब सूबेदार शहीद नसरुद्दीन जिन्होंने कारगिल के युद्ध में अपने प्राणों की बलि देकर हमारे देश की रक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

शहीदी स्मारक में घटिया सामग्री वे खानापूर्ति करने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो जल्दी ही इसकी जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। शहीदों के सम्मान में खर्च की जा रही राशि का दुरुपयोग बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - जान मोहम्मद, भाजपा जिला प्रमुख नूंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed