फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   On Dhanteras, markets were flooded with money, with shopping taking place in full swing.

Gurugram News: धनतेरस पर बाजारों में हुई धनवर्षा, जमकर हुई खरीदारी

Sun, 19 Oct 2025 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
On Dhanteras, markets were flooded with money, with shopping taking place in full swing.
सुबह से ही लोग खरीदारी के लिए घरों से निकल पड़े और देर रात तक बाजारों में भीड़ बनी रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को फरीदाबाद के बाजारों में रौनक देखने को मिली। सुबह से ही लोग खरीदारी के लिए घरों से निकल पड़े और देर रात तक बाजारों में भीड़ बनी रही। एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़, बड़खल रोड, सेक्टर-15, 16 और 19 के बाजारों में खरीदारों की लंबी कतारें लगी रहीं।


धनतेरस के शुभ मुहूर्त में लोगों ने सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, कार और टू-व्हीलर की जमकर खरीदारी की। इलेक्ट्रॉनिक्स सामान और मोबाइल की बिक्री में अप्रत्याशित वृद्धि देखने को मिली। बर्तनों की दुकानों पर भी ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। वहीं वाहनों के शोरूम पर भी लोगों का जमावड़ा रहा। वाहनों की खरीदी में भी बढ़त के आसार हैं।
विज्ञापन




इस बार खासतौर पर पीतल के बर्तनों की मांग सबसे अधिक रही। दुकानदारों का कहना है कि लोग शुभता और परंपरा के चलते चांदी और स्टील की बजाय पीतल के बर्तन खरीदना अधिक पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




एनआईटी पांच नंबर मार्केट के बर्तन विक्रेता जितेश ने बताया कि इस बार लोग स्टील के बजाय पीतल के बर्तन ज्यादा खरीद रहे हैं। कई ग्राहक पीतल के भगोने, थाली और लोटे की मांग कर रहे हैं। वहीं मार्केट के ही मोबाइल फोन विक्रेता सचिन ने बताया की त्योहार की वजह से मोबाइल की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।


खरीदारों का कहना था कि धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है। बर्तन खरीदने आए दिनेश ने बताया कि वह हर साल धनतेरस पर बर्तन खरीदते हैं। इस बार उन्होंने लोगों को गिफ्ट देने लिए कंटेनर खरीदे हैं। वहीं मार्केट में धनतेरस पर खरीदी करने आई दीप्ति अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने इस धनतेरस पर अपनी बेटी के लिए मोबाइल खरीदा है।


जाम के बने रहे हालात
त्योहार की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस जगह-जगह तैनात रही, फिर भी एनआईटी चौक, बाटा, 20 फीट रोड और बल्लभगढ़ बाजार में जाम के हालात बने रहे। कई जगहों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से पैदल आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed