फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Old Gurugram Metro: Eight agencies came for general consultant

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो : सामान्य सलाहकार के लिए आठ एजेंसियां आईं

Thu, 12 Dec 2024 11:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:17 AM IST
विज्ञापन
Old Gurugram Metro: Eight agencies came for general consultant
जीएमआरएल एजेंसियों की जांच में जुटी, सामान्य सलाहकार एजेंसी रखेगी मेट्रो निर्माण पर नजर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से साइबर सिटी तक मेट्रो लाइन निर्माण के लिए सामान्य सलाहकार (जीसी) रखने के लिए टेंडर खोल दिया है। इसमें आठ एजेंसियां आगे आईं हैं और उनकी टेक्नीकल बिड की जांच की जा रही है। पुराने शहर से जोड़ने वाली 28.05 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन पर 27 स्टेशन होंगे।
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के लिए गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड काम कर रही। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक कॉरिडोर बनाना है। इसके लिए राइट्स ने दिसंबर 2021 में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की थी, जिसके आधार पर परियोजना को लागू करने की योजना है। करीब 5,452 करोड़ रुपये की परियोजना के निर्माण कार्य पर नजर रखने के लिए सामान्य सलाहकार रखा जाना है। मेट्रो निर्माण में सामान्य सलाहकार (जीसी) की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। एजेंसी की मेट्रो निर्माण से जुड़े हर कार्य पर निगरानी रहती है। इसका टेंडर 10 दिसंबर को खोला गया था। इसमें आठ एजेंसियों ने आवेदन किया है। अब जीएमआरएल की टीम इन कंपनियों के आवेदनों की जांच कर रही है। इसके बाद टेक्निकल और फाइनेंशियल बिड की जांच की जाएगी। कम बोली लगाने वाले एजेंसी को आगे बुलाया जाएगा। जीएमआरएल की योजना है कि जल्द सीजी की नियुक्ति की जाए ताकि निर्माण कार्य संबंधी टेंडर की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। इससे पहले डिजाइन सलाहकार की नियुक्ति (डीडीसी) हो चुकी है। इसके लिए सिस्ट्रा एजेंसी प्रस्तावित रूट का सर्वे कर एलिवेटेड सेक्शन की डिजाइन संबंधी कार्य कर रही है। इसी डिजाइन के आधार पर जीएमआरएल निर्माण कार्य का टेंडर जारी करेगी। मेट्रो परियोजना को लेकर मिट्टी जांच कार्य पहले की पूरा किया चुका है।
विज्ञापन


यह होंगे 27 स्टेशन
मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन से आगे मेट्रो का विस्तार होना है। सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72 ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज- 6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9, सेक्टर 7, सेक्टर 4, सेक्टर-5 , अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23 ए, सेक्टर-22, उद्योग विहार फेज-4, उद्योग विहार फेज-5, साइबर सिटी शामिल है। पालम विहार इलाके से दिल्ली के द्वारका सेक्टर-21 को जोड़ने के लिए भी कॉरिडोर बनाया जाएगा। इससे दिल्ली एयरपोर्ट से गुरुग्राम की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed