फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ola and Uber refuse to come to Noida, workers walk 8 km to reach Noida

Gurugram News: ओला-उबर का नोएडा आने से इनकार, 8 किमी पैदल चलकर पहुंचे कर्मी

Mon, 13 Apr 2026 08:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
Ola and Uber refuse to come to Noida, workers walk 8 km to reach Noida
- सेक्टर-62 स्थित आईऑन डिजिटल सेंटर पर हुई आरबीआई भर्ती परीक्षा
विज्ञापन

- कर्मचारियों ने कहा ड्यूटी जरूरी थी, इसलिए परेशानियों के बाद पैदल चलकर पहुंचे
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। श्रमिकों के प्रदर्शन और यातायात अवरोध का असर सरकारी परीक्षा व्यवस्था पर भी दिखा। प्रमुख मार्ग बंद होने के कारण परीक्षा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को आठ-आठ किमी पैदल चलकर सेंटर तक पहुंचना पड़ा। स्थिति इतनी गंभीर रही कि एप आधारित कैब सेवाएं भी प्रभावित रहीं। कई ओला-उबर चालकों ने नोएडा क्षेत्र में आने से इन्कार कर दिया। वहीं कुछ ने ऑफलाइन बुकिंग के बदले सामान्य किराए से तीन गुना अधिक राशि की मांग की।


शाम की शिफ्ट में सेक्टर-62 स्थित आईऑन डिजिटल सेंटर पर आरबीआई भर्ती परीक्षा आयोजित थी। परीक्षा को समय पर और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में पर्यवेक्षक, तकनीकी कर्मचारी और अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। सुबह से ही शहर में चल रहे प्रदर्शन के कारण कई रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई।
विज्ञापन




ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों ने बताया कि जब वे घर से निकले तो उन्हें हालात की गंभीरता का अंदाजा नहीं था। रास्ते में पहुंचने पर पता चला कि कई सड़कें बंद हैं और वाहन आगे नहीं जा सकते। कुछ बस चालक यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों से सीमित दूरी तक ले गए, लेकिन आगे बढ़ना संभव नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक कर्मचारी ने बताया कि ओला-उबर बुक करने का प्रयास किया, लेकिन कई कैब चालकों ने नोएडा आने से साफ मना कर दिया। कुछ ने बुकिंग स्वीकार करने के बाद रास्ते की स्थिति देखकर बुकिंग कैंसल कर दी। मजबूरी पैदल ही सेंटर पर आना पड़ा।
एक स्टाफ सदस्य ने बताया कि राहत की बात रही कि हमारी ड्यूटी शाम की शिफ्ट में थी वरना समय पर पहुंचना मुश्किल हो जाता। सेंटर तक पहुंचने के लिए करीब आठ किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।




वहीं, एक महिला कर्मचारी ने बताया कि वह गाजियाबाद से तीन किमी पैदल चलकर सेक्टर-62 पहुंचीं। कर्मचारियों का कहना था कि यदि वे समय पर नहीं पहुंचते तो परीक्षा संचालन प्रभावित हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed