फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ojas, Dhirendra, Kunal and Aarika became champions in Tennis Premier League Haryana Ranking Tournament

Gurugram News: टेनिस प्रीमियर लीग हरियाणा रैंकिंग टूर्नामेंट में ओजस, धीरेंद्र, कुणाल और आरिका बने चैंपियन

Sun, 05 Jul 2026 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Ojas, Dhirendra, Kunal and Aarika became champions in Tennis Premier League Haryana Ranking Tournament
एनसीआर के 50 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। सेक्टर-14 स्थित एक्सीलेंस स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित टेनिस प्रीमियर लीग हरियाणा रैंकिंग टूर्नामेंट में एनसीआर के 50 से अधिक युवा खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंडर-10 से अंडर-14 आयु वर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।




अंडर-10 बालक एकल वर्ग के फाइनल में ओजस वीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सूर्य डागर को 6-3 से हराकर खिताब जीता। वहीं, अंडर-14 बालक वर्ग के मुकाबले में धीरेंद्र गोठवाल ने वीरिन भारद्वाज को एकतरफा मुकाबले में 6-1 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। अंडर-12 बालक एकल वर्ग में कुणाल यादव ने रायर्थ कटारिया को 6-1 से पराजित कर चैंपियन बनने का सम्मान प्राप्त किया। वहीं, अंडर-12 बालिका एकल वर्ग का फाइनल बेहद रोमांचक रहा, जिसमें आरिका लांबा ने कड़े मुकाबले में अनायरा सिंह को टाई-ब्रेकर के बाद 7-6 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन





आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश और एनसीआर के उभरते टेनिस खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना तथा उनकी रैंकिंग को बेहतर बनाने का अवसर देना है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए आयोजकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि ऐसे आयोजन युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed