फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Officers will visit the spot to see the projects

Gurugram News: प्रमुख सड़क परियोजनाओं का अफसर मौैके पर जाकर देखेंगे हाल

Wed, 12 Apr 2023 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
Officers will visit the spot to see the projects
अफसर मौके पर जाकर देखेंगे प्रमुख सड़क परियोजनाओं का हाल
विज्ञापन

एनएचएआई ने निर्माण एजेंसियों से स्टेटस रिपोर्ट की तलब, अधिकारियों को दिए आदेश


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। इस साल के अंत तक साइबर सिटी से नजदीकी और दूरदराज के शहरों का सीधा जुड़ाव हो जाएगा। वर्ष के अंत तक प्रमुख सड़कों के कई प्रोजेक्ट पूरे हो जाएंगे। काम की प्रगति की समीक्षा करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने निर्माण एजेंसियों को बुलाया। इसके बाद अधिकारियों को मौके पर जाकर सत्यापन करने के आदेश दिए गए।
प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद नए शहर के लोग भी फरीदाबाद, जयपुर, रेवाड़ी, नारनौल और उससे आगे आसानी से आवाजाही कर सकेंगे। इनमें कुछ परियोजनाएं ऐसी भी हैं जिनके इस साल पूरे होने में मानसून और पर्यावरण की पाबंदियां अड़चन पैदा कर सकती हैं, लिहाजा एनएचएआई सावधानी बरत रहा है। यही कारण है कि एनएचएआई ने दो दिन पहले ही सड़क परियोजनाओं पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण के चेयरमैन संतोष यादव ने निर्माणकर्ता एजेंसी संचालकों को बुलाकर इन चुनौतियों का जिक्र कर परियोजनाओं की स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी। यहां चल रही परियोजनाओं में अपरिहार्य कारणों से पहले ही विलंब हो रहा है, ऐसे में अब और देरी की कोई गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन


---
यह हैं प्रमुख प्रोजेक्ट
1- द्वारका एक्सप्रेसवे (एनपीआर)
इसकी लंबाई 29 किमी है। 19 किमी के दो पैकेज इस वर्ष जून में चालू हो जाएंगे। पैकेज तीन के एक हिस्से से गुजर रही हाईटेेंशन लाइन की तारों की ऊंचाई बढ़ाई जानी है। तकनीकी कारणों से इसमें देरी हो रही है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक एन. जंबूलकर के अनुसार, इसके पांचों पैकेज साल के अंत तक पूरे कर लिए जाएंगे। इसका निर्माण एलएंडटी कंपनी कर रही है। इसके शुरू होने से नए गुरुग्राम के रूप में विकसित हो रहे सेक्टरों और सोसाइटियों के लोगों का दिल्ली और फरीदाबाद के साथ आईएमटी मानेसर, रेवाड़ी, जयपुर जाना सुगम होगा। यह एक्सप्रेसवे गुरुग्राम के कुछ पुराने सेक्टरों, सेक्टर 36 के सभी भाग, सेक्टर-37 के सभी भाग, सेक्टर-80 से 90 और उससे आगे 102 , 103, 104, 105, 106, 109, 110, 111, 112 और 113 से होकर गुजर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
2- गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे
इसकी लंबाई 46 किमी है और 60 फीसदी निर्माण पूरा हो चुका है। गुरुग्राम को यह द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयपुर हाईवे से सीधा कनेक्ट करेगा। जिससे न्यू गुरुग्राम के बड़े हिस्से की दिल्ली, आईएमटी मानेसर, जयपुर और फरीदाबाद की ओर आवाजाही आसान होगी। परियोजना के प्रबंधक विकास मित्तल के अनुसार, बाईपास का निर्माण साल के अंत तक काम पूरा कर लेंगे।

---
3- दिल्ली-जयपुर हाईवे
इसकी लंबाई 80 किमी है। दिल्ली-जयपुर हाईवे के नवीनीकरण का काम शुरू हो गया है। धारूहेड़ा से मानेसर तक एक कारपेटिंग कर वाहन चालकों को कुछ राहत प्रदान की गई है। इस पर कारपेटिंंग की दो परत और चढ़ाई जानी है। निर्माण कर्ता विनर कंपनी ने नाले और सर्विस रोड का निर्माण नए सिरे आरंभ कर दिया है। कापड़ीवास मोड पर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। कारपेटिंग, सर्विस रोड और नाले निर्माण का इस साल पूरा हो जाएगा। बिलासपुर में फ्लाईओवर और मानेसर में एलिवेटेड रोड के लिए वाहन चालकों को एक साल का इंतजार करना होगा।
---

4- मुंबई एक्सप्रेसवे
कुल लंबाई-1280 किमी, इसका दौसा खंड चालू कर दिया है। अब वडोदरा तक दिसंबर में वाहनों के परिचालन की तैयारी है।
---

5-दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे कनेक्टर रोड
कुल लंबाई करीब 60 किमी। यह रोड दिल्ली के डीएनडी फ्लाईवे से शुरू होगा, जो नोएडा और गाजियाबाद को कनेक्ट करते हुए फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल से मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा।


6-सर्दर्न पेरिफेरल
कुल लंबाई - आठ किमी, घाटा गांव से द्वारका एक्सप्रेस वे को जोड़ेगा। शहर की लाइफ लाइन बनेगा।

---
चुनावी मोड में है सरकार
बताया यह भी जा रहा है कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है। लिहाजा सरकार की ओर से बार-बार बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा की जा रही है। चुनाव के समय किरकिरी से बचने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के कुछ ओहदेदार एनएचएआई पर इसी साल परियोजनाएं पूरी करने का दबाव बना रहे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्वीकार किया कि परियोजनाएं जल्द पूरी करने के लिए सरकारी दबाव तो रहता ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed