फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Officers should pay special attention to cleanliness system: Mayor

सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें अधिकारी : मेयर

Sun, 08 Jun 2025 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Officers should pay special attention to cleanliness system: Mayor
मानेसर की मेयर ने अधिकारियों संग किया विभिन्न क्षेत्रों का दौरा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मानेसर। नगर निगम की मेयर डाॅ. इंद्रजीत कौर यादव ने निगम अधिकारियों के साथ निगम क्षेत्र का दौरा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। लोगों की सहूलियत के लिए सीएफसी सेंटर खोलने की बात भी कही।



मेयर ने गांव नैनवाल में निगम की ओर से बनाए जा रहे वृद्धाश्रम का दौरा करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग होना चाहिए। यहां पीने के साफ पानी की व्यवस्था भी की जानी चाहिए। साथ ही गांव में निगम की ओर से चल रहे अन्य निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने के आदेश अधिकारियों को दिए। इसके अलावा मेयर ने आईएमटी सेक्टर-2 और गांव नवादा स्थित नगर निगम के कार्यालयों का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से उनके कार्यों की रूपरेखा जानी। मेयर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र काफी बड़ा है। ग्रामीणों को काम करवाने के लिए निगम कार्यालयों में आना पड़ता है। कई बार देखने में आया है कि दूर गांवों से लोग निगम कार्यालय पहुंचते हैैं लेकिन यहां आने पर पता चलता है कि अधिकारी किसी मीटिंग में गए हैं या वेबसाइट नहीं चल रही होती है। ऐसे में हमें ग्रामीणों की सहूलियत को देखते हुए निगम क्षेत्र में चार सीएफसी खोलने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed