{"_id":"681f9b8270ef876c910e4615","slug":"officers-and-employees-are-making-fun-of-government-orders-gurgaon-news-c-25-1-mwt1003-103172-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सरकार के आदेशों का मखौल उड़ा रहे अधिकारी व कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सरकार के आदेशों का मखौल उड़ा रहे अधिकारी व कर्मचारी
विज्ञापन
नूंह। भारत-पाक के बीच तनाव के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को हेडक्वाटर पर रहने के आदेश दिए, लेकिन मेवात में अधिकांश अधिकारी व कर्मचारी इन आदेशों का खुलेआम मखौल उड़ाते नजर आए। शिक्षा विभाग इसमें सबसे आगे नजर आ रहा है। सरकार ने अध्यापकों को भी हेडक्वाटर पर रहने के आदेश जारी किए हैं, लेकिन मेवात के अधिकांश स्कूलों में जो अध्यापक दूसरे जिलों से आ रहे हैं वो अपने घरों पर रह रहे हैं। ऐसे में अगर इनकी जरूरत पड़ती है तो प्रशासन को इनकी तरफ न केवल तांकना पड़ेगा बल्कि नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। अभी प्रशासन ने भी इस ओर सख्त कदम नहीं उठाए हैं, जिसके कारण ऐसा देखा गया है। पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार ने लोगों से किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना फैलाने, सोशल मीडिया पर फारवर्ड न करने की अपील की।
कंट्रोल रूम स्थापित : जिलाधीश विश्राम कुमार मीणा ने आदेश जारी कर लघु सचिवालय नूंह के कांफ्रेंस हॉल में वर्तमान हालात को देखते हुए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। कंट्रोल रूम का नंबर 01267-274602, 01267-274611 तथा व्हाट्सअप नंबर 90503-17480 पर सूचित किया जा सकता है। इसके लिए नूंह के एसडीएम अश्वनी कुमार को नोडल अधिकारी व डीआरओ जोगेंद्र शर्मा नोडल अधिकारी का सहयोग करेंगे। आपातकाल की किसी भी स्थिति में इन नंबरों पर आम लोग भी सूचना दे सकते हैं।
सभी को हेडक्वाटर पर रहने के आदेश जारी किए हैं अगर कोई नहीं पाया जाता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अभी अधिकारी व कर्मचारी हेडक्वाटर पर रहना सुनिश्ति करें। इसमें कोताही नहीं होनी चाहिए। - विश्राम मीणा, उपायुक्त नूंह।