{"_id":"6a70eb86b25b8d9af901d2f5","slug":"obstacles-in-the-path-of-kanwariyas-vehicles-parked-on-the-route-created-along-the-service-lane-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96582-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कांवड़ियों की राह में बाधाएं, सर्विस लेन पर बनाए रास्ते में खड़ीं गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कांवड़ियों की राह में बाधाएं, सर्विस लेन पर बनाए रास्ते में खड़ीं गाड़ियां
विज्ञापन
कई जगह टूटा पड़ा है रास्ता, बारिश के बाद बने गड़्ढों में भर जाता है पानी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सावन माह की शुरुआत के साथ ही कांवड़ियों का हरिद्वार की ओर जाने का सिलसिला तेज हो गया है। कांवड़िये गंगाजल लेने के लिए बोल बम के जयकारे लगाते हुए पवित्र नगरी की ओर बढ़ रहे हैं। यातायात पुलिस द्वारा दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) की सर्विस लेन पर कांवड़ियों के लिए बनाए गए रास्ते पर लोगों द्वारा गाड़ियां खड़ी की जा रही हैं। वहीं, कई जगह सर्विस लेन के साथ बनाया गया रास्ता कच्चा होने के कारण गड्ढे बने हुए हैं और उनमें बारिश का पानी जमा है, जिस कारण कांवड़ लेकर पैदल चल रहे कांवड़ियों को पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण परेशानी हो रही है।
सावन माह में कांवड़ ला रहे कांवड़ियों की सुविधा व हादसों से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने एनएच-48 के साथ ही सोहना राेड पर कोण व रस्सी लगाकर अलग रास्ता बनाया हुआ है। इस रास्ते में न तो कोई वाहन चल सकता है और न ही खड़ा किया जा सकता है। इसके लिए यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है कि कांवड़ियों के लिए बनाए गई अलग लेन में कोई बाधा न हो लेकिन कांवड़ियों के लिए बनाए अलग रास्ते में कई बाधाएं हैं। इस ओर जिला प्रशासन व यातायात पुलिस अधिकारियों का ध्यान नहीं है।
कांवड़ियों के लिए बनाए रास्ते पर वाहन खड़ा करने पर चालान काटा जाएगा। रास्ते में जो गड्ढे बने हुए हैं, उनको एनएचएआई की मदद से भरवाया जाएगा, ताकि कांवड़ियों को चलने में काेई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
- सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम