फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nuh Violence Mazar set on fire in Gurugram FIR registered BY Police

Nuh Violence: गुरुग्राम के खांडसा गांव में मजार में लगाई आग, नफरत फैलाने की कोशिश

Mon, 07 Aug 2023 01:39 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, गुरुग्राम
पीटीआई, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Aug 2023 01:39 PM IST
विज्ञापन
Nuh Violence Mazar set on fire in Gurugram FIR registered BY Police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
नूंह हिंसा की आग भी ठंडी नहीं हुई है। अब गुरुग्राम में कुछ अज्ञात लोगों ने एक गांव में स्थित एक मजार में आग लगा दी है। सोमवार तड़के यह घटना हुई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मूल निवासी मजार के केयरटेकर घसीटे राम ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, रविवार रात 8:30 बजे तक खांडसा गांव के इस मजार में सबकुठ ठीक था। साढ़े आठ बजे के बाद वह फिरोज गांधी कॉलोनी स्थित अपने घर के लिए निकल गए। 
विज्ञापन


उन्होंने सेक्टर 37 पुलिस स्टेशन में दर्ज एक शिकायत में कहा कि करीब 01.30 बजे मजार के पास रहने वाले किसी व्यक्ति ने फोन कर आग लगने की घटना की जानकारी दी। वो तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब मैंने वहां जाकर देखा, तो मजार के दरवाजे के अंदर रखा प्रसाद जल गया था। मुझे पता चला है कि पांच से लड़कों का एक समूह वहां जमा हुआ था और मजार में आग लगा दी। 


उन्होंने कहा कि इससे लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है और समाज में दंगे हो सकते हैं। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह करीब सात साल से मजार पर काम कर रहे हैं और उन्होंने सभी धर्मों के लोगों को वहां श्रद्धा सुमन अर्पित करते देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed